फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कृष्ण जन्माष्टमी घर पर लगाएं ये तस्वीरें, दूर होगा घर का वास्तुदोष और बाधाएं

Fri, 07 Aug 2020 05:40 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020 krishna janmashtami 2020 date timing and vastu tips
krishna janmashtami

हम सभी चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे, घर के सभी सदस्य स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जिएं एवं घर में अन्न-धन की कमी न हो। लेकिन हमारे न चाहते हुए भी कई बार हमें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई समस्याओं का समाधान हम बड़े ही सहज तरीकों को अपनाकर कर सकते हैं। भगवान श्री कृष्ण ऐसे ही देव हैं जिन्होंने हमारी संस्कृति, संगीत और शिल्पकला को तो प्रभावित किया ही है,साथ ही साथ निस्वार्थ प्रेम, मित्रता और परसेवा का संदेश भी दिया है। उनके गुणों का अनुकरण करके व्यक्ति ऊर्जा,बुद्धि,शक्ति और आत्म विश्वास प्राप्त कर सकता है। संपूर्ण जीवन के प्रतीक श्री कृष्ण की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है एवं इनका वास्तुदोष निवारण में भी बड़ा महत्व है। घर, कार्यस्थल या फिर किसी विशेष प्रयोजन के लिए किस स्वरुप के श्री कृष्णजी कहां लगाए जाएं जिससे भगवान प्रसन्न होकर वहां की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर अपने भक्तों की परेशानियों को दूर कर सकें।

Krishna Janmashtami 2020 krishna janmashtami 2020 date timing and vastu tips
राधा कृष्ण - फोटो : Social media

प्रेम और स्नेह को बढ़ाते हैं श्री कृष्ण
यदि पति-पत्नी में हमेशा अनबन बनी रहती हो या आए दिन आपस में लड़ाई-झगड़ा होता हो तब वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।  

Krishna Janmashtami 2020 krishna janmashtami 2020 date timing and vastu tips
krishna janmashtami

संतान प्राप्ति के लिए
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020 krishna janmashtami 2020 date timing and vastu tips
कृष्ण जनमाष्टमी

आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए
यदि परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल और आत्मविश्वास की कमी हो, तो अंगुली पर गोबर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से आपकी नज़र बार-बार उस पर पड़े। तस्वीर लगाते समय ध्यान रहे कि तस्वीर में श्री कृष्ण के अलावा उनके साथ ग्वाल-बाल, सखा भी जरूर हो।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020 krishna janmashtami 2020 date timing and vastu tips
Krishna janmashtami
भक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए
परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाए रखने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा में श्री कृष्ण की आराधना करते हुए अथवा भजन करते हुए मीराबाई का चित्र लगाना काफी शुभ होता है। इस चित्र को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी विश्वाश भी मजबूत होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed