फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी न आने दें इन चीजों की कमी, खत्म होने पर रूठकर चली जाती हैं देवी अन्नपूर्णा

Thu, 13 Feb 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

Vastu Tips For Kitchen: किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। कहते हैं कि इसमें माता अन्नपूर्णा का वास होता है। हालांकि, वास्तु के अनुसार अगर किचन में इन अहम चीजों की कमी हो जाती है तो मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

विज्ञापन
Kitchen Vastu Tips Never let these things go missing Goddess Annapurna gets upset and goes away
किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें - फोटो : Adobe Stock

Kitchen Ingredients: भारतीय गृहिणी खाना बनाने से लेकर घर का रखरखाव करने तक में अव्वल रहती हैं, लेकिन कई बार किचन की चीजों को लेकर वह उलझन में रहती हैं। महिलाएं हमेशा कोशिश करती हैं कि घर में धन धान्य और समृद्धि बनी रहे। इसके लिए वह सारे वास्तु नियमों का भी पालन करती हैं। हालांकि, इतना सब करने के बाद भी जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसकी वजह से घर में परेशानी छा जाती है। किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। कहते हैं कि इसमें माता अन्नपूर्णा का वास होता है। हालांकि, वास्तु के अनुसार अगर किचन में इन अहम चीजों की कमी हो जाती है तो मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको किचन की उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कमी से आपके घर में बरकत कम हो सकती है। आइए जानते हैं।

Kitchen Vastu Tips Never let these things go missing Goddess Annapurna gets upset and goes away
गेहूं का आटा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आटा
आटा राशन का सबसे अहम हिस्सा होता है। रोजाना खाने के लिए आटा की जरूरत तो पड़ती ही है। हालांकि, हम आटा का इस्तेमाल करने के बाद उसके पात्र को यू ही खाली छोड़ देते हैं। यह ध्यान देने की बात है कि आटा का बर्तन कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूरी तरह से आटा का खत्म होना काफी अशुभ माना जाता है।

Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips Never let these things go missing Goddess Annapurna gets upset and goes away
चावल - फोटो : Freepik.com

चावल
चावल एक ऐसा अन्न है, जिसे हम रोज खाने के लिए पकाते हैं। यही नहीं, चावल का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। अगर आपके रसोईघर में चावल खत्म होने लगे तो इसे तुरंत बाजार से मंगवा लेना चाहिए। पूरी तरह से चावल का बर्तन खाली करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और इससे घर में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Vastu Tips Never let these things go missing Goddess Annapurna gets upset and goes away
हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम

हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल न केवल खाना पकाने के लिए बल्कि शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए भी किया जाता है। ध्यान देने की बात है कि कभी भी रसोईघर में हल्दी खत्म न होने दें। हल्दी खत्म होने से सुख-सौभाग्य की कमी आने लगती है। इसलिए हमेशा ही हल्दी का डिब्बा भरकर रखें।

विज्ञापन
Kitchen Vastu Tips Never let these things go missing Goddess Annapurna gets upset and goes away
नमक, पानी का करें इस्तेमाल - फोटो : इंस्टाग्राम

नमक
नमक के बगैर हमारा कोई भी खाना अधूरा है। नमक खाने में स्वाद लाने का काम करता है। वास्तु के अनुसार कभी भी घर में नमक खत्म न होने दें। नमक के खत्म होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में दुख का प्रवेश होने लगता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed