फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई टिप्स: इन चीजों को घर में रखने से धन प्राप्ति के साथ होती है धन वृद्धि

Mon, 22 Feb 2021 07:02 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 22 Feb 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
Fengshui vastu product for good luck wealth and happiness
feng shui
फेंगशुई चीनी वास्तुशास्त्र है, इसका प्रयोग घर में सुख समृद्धि, शांति और भाग्यवृद्धि के लिए किया जाता है। आज के समय में सुखी और सहज जीवन व्यतीत करने के लिए धन का होना बहुत आवश्यक है। इसलिए हर व्यक्ति धन प्राप्ति पर करना चाहता है। अगर आप धन की समस्या से परेशान हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो मेहनत से प्रयास करने के साथ ही आप फेंगशुई की कुछ चीजें आप अपने घर में लाकर रख सकते हैं। ये वस्तुएं धन दायक मानी गई हैं। इन चीजों को घर में रखने से धन का आगमन होने के साथ ही धन में वृद्धि भी होने लगती है।
Fengshui vastu product for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स
भाग्यशाली तीन टांगों वाला मेंढक

फेंगशुई के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली होता है। इसे आप अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखें। इससे आपके दुर्भाग्य दूर होता है और घर में सौभाग्य समृद्धि आती है। 

Fengshui vastu product for good luck wealth and happiness
feng shui - फोटो : feng shui
समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। लोगों की दुकानों प्रतिष्ठानों और घरों में अक्सर आप लाफिंग बुद्धा को रखें हुए देख ते होंगे। इन्हें समृद्धि का देवता कहा जाता है। आर्थिक सफलता पाने के लिए लॉफिंग बुद्धा को अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी दिशा में रखें। कहां जाता है कि इनकी मुस्कान में ही समृद्धि है। बस इन्हें रखते समय ध्यान रखें कि ये मुख्य दरवाजे के ठीक सामने नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fengshui vastu product for good luck wealth and happiness
feng shui tips
गोल्डन फिश

फेंगशुई के अनुसार मछलियों को सौभाग्य और उन्नति का कारक माना गया है। घर में मछली रखने से परिवार के सभी सदस्यों का सौभाग्य बढ़ता है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने के लिए गोल्डन फिश अपने घर के ड्रॉइंगरूम में रखें।

विज्ञापन
Fengshui vastu product for good luck wealth and happiness
fengshui coin - फोटो : social media
समृद्धि लेकर आते हैं तीन सिक्के

 

यदि आप धन प्राप्ति और धन वृद्धि पान चाहते हैं तो घर के दरवाजे में पीछे की ओर लाल रिबन में फेंगशुई सिक्कों को बांधकर लटकाएं। इन सिक्को को लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। इन सिक्कों को केवल मुख्य द्वार पर ही लटकाना चाहिए। भूलकर भी ये सिक्के बाहर की ओर या पीछले दरवाजे पर न लगाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed