फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: भूलकर भी अपने घर में न रखें ये पांच चीजें, समृद्धि में बनती हैं बाधक

Mon, 22 Feb 2021 07:01 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 22 Feb 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy and increase wealth in home
vastu tips

वास्तु के अनुसार घर में चीजों का सही प्रकार से व्यवस्थित रूप से रखा होना बहुत आवश्यक माना जाता है। घर को व्यवस्थित रखने से देखने में तो अच्छा लगता ही है, इसके अलावा घर में सकारात्मकता भी बनी रहती है। वास्तु के अनुसार आवश्यकता से अधिक फालतू और खराब सामान घर में नकारात्मकता को बढ़ाता है। वास्तु में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इन चीजों के आपके घर में होने से परिवार के सदस्यों की तरक्की और समृद्धि में बाधा आती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए।

Vastu tips to remove negative energy and increase wealth in home
clock
बंद पड़ी हुई घड़ियां- 

घड़ी हमें समय बताती है और निरंतर चलती रहती है। चूंकि घड़ी समय की सूचक है इसलिए वास्तु में घड़ी को तरक्की और उन्नति का सूचक माना गया है। जहां सही घड़ी आपको जीवन में आगे ले जाती हैं। तो वहीं घर में बंद घड़ियां आपकी तरक्की में बाधा बनती हैं। यही कारण है कि वास्तु में बंद पड़ी घड़ियों को घर में रखने को मना किया जाता है। माना जाता है कि घर में बंद पड़ी हुई घड़ियों के कारण आपका भाग्य भी खराब होने लगता है।

Vastu tips to remove negative energy and increase wealth in home
lock
बंद पड़े ताले- 

ज्यादातर लोग घर में ताले को बंद करके लटका देते हैं या फिर खराब हो जाने के बाद भी घर में ही रखे रहने देते हैं, लेकिन यह सही नहीं होता है। घर में बदं, खराब या जंग लगे हुआ ताले कभी नहीं रखने चाहिए। ये आपकी तरक्की में तो रूकावट लाते ही हैं साथ ही विवाह होने में भी दिक्कते आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy and increase wealth in home
shoe vastu
खराब और आवश्यकता से अधिक जूते-चप्पल- 

जूते-चप्पल केवल आपके पैरों को धूप गर्मी और सर्दी से सुरक्षा नहीं करते हैं ये आपके जीवन में संघर्ष में भी साथ होते हैं। वास्तु के अनुसार घर में आवश्यकता से अधिक जूते-चप्पल या खराब पड़े हुए जूते-चप्पल आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। खराब या फटे हुए जूते-चप्पलों के कारण आपके जीवन में संघर्ष बढ़ता है। यदि आपके घर में आवश्यकता से अधिक जूते हैं तो खराब जूतों को फेंक दें और उपयोग लायक जूतों को जरूरतमंदों को बांट दें। इस कार्य को करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम रहता है।

विज्ञापन
Vastu tips to remove negative energy and increase wealth in home
clothes
फटे-पुराने कपड़े-

कपड़े किसी भी व्यक्ति की तरक्की में अहम भूमिका रखते हैं। कपड़ों का संबंध भाग्य से माना जाता है। घर में खराब फटे-पुराने कपड़े रखना सही नहीं रहता है। ये आपके दुर्भाग्य को बढ़ाते हैं। यदि घर में पुराने कपड़े हैं तो उन्हें बांट दें और खराब कपड़ों को किसी कार्य में उपयोग में ले लें तो ही बेहतर रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed