फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Wed, 14 Oct 2020 07:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 14 Oct 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
feng shui vastu tips Keep these items of Feng Shui at home happiness comes prosperity and wealth
feng shui tips

चीनी वास्तुशास्त्र को फेंगशुई कहा जाता है। फेंगशुई में कई तरह की वस्तुएं होती हैं जिन्हें घर में रखने से परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ये वस्तुएं आसानी से मिल जाती हैं। फेंगशुई के उपाय बहुत ही आसान होते हैं। यही कारण है कि फेंगशुई का चलन अब बढ़ने लगा है। फेंगशुई से संबंधित चीजें घर में रखने सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है। जानते हैं फेंगशुई की कौन सी चीजों को घर में रखने से आप लाभ पा सकते हैं।

feng shui vastu tips Keep these items of Feng Shui at home happiness comes prosperity and wealth
feng shui - फोटो : feng shui

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा घरों में रखने का सबसे ज्यादा प्रचलन है। आप इसे घर या ऑफिस कहीं पर भी रख सकते हैं। व्यापार स्थल पर लाफिंग बुद्धा रखने से धन की आवक बनी रहती है। घर में भी सुख-समृद्धि रहती है। व्यापार स्थल पर दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा रखने से व्यापार में तरक्की आती है। तो वहीं धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखने से धन की कमी नहीं होती है।

feng shui vastu tips Keep these items of Feng Shui at home happiness comes prosperity and wealth
Feng Shui Turtles

कछुआ
फेंगशुई में धातु का कछुआ रखने का भी बहुत महत्व माना गया है। इसे रखने से वास्तु दोष के नकारात्मक प्रभावों से राहत मिलती है। कछुआ घर में रखने से रोगों से मुक्ति मिलती है। कछएं को किसी पात्र में पानी भरकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
feng shui vastu tips Keep these items of Feng Shui at home happiness comes prosperity and wealth
विंड चाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विंड चाइम
फेंगशुई की विंड चाइम लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। जब हवा के प्रवाह से विंड चाइम की छड़ी आपस में कंपन करती है तो उससे निकलने वाली ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ड्राइंग रुम में 6 छड़ वाली विंड चाइम लगाना चाहिए। दो वहीं दरवाजे पर आप 9 छड़ वाली विंड चाइम लगा सकते हैं।

विज्ञापन
feng shui vastu tips Keep these items of Feng Shui at home happiness comes prosperity and wealth
फेंगशुई सिक्का

फेंगशुई सिक्के
फेंगशुई के सिक्कों को धन लाने वाला माना गया है। फेंगशुई के तीन सिक्कों को लाल धागे या फिर लाल रंग के फीते में बांधकर मुख्य द्वार के हैंडल में अंदर की ओर बांधना चाहिए। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर बांधे अन्य किसी दरवाजे या खिड़की पर ये सिक्के नहीं बांधने चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed