फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरक्की, धन और सौभाग्य लाता है ये फेंगशुई प्रतीक, जानें किस तरह प्राप्त कर सकते हैं लाभ

Mon, 14 Jun 2021 04:27 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 14 Jun 2021 04:27 PM IST
सार

फेंगशुई ऊंट को स्थापित करने से आर्थिक और कार्यक्षेत्र परेशानियाें मुक्ति मिलने के साथ ही सौभाग्य में वृद्धि भी होती है।

विज्ञापन
Feng Shui Camel to get Prosperity Wealth and Good Luck
फेंग्शुई गैजेट ऊंट - फोटो : self

चीनी वास्तु यानी फेंगशुई में लोगों के जीवन को सुगम और खुशहाल बनाने के लिए सुझाव दिए जाते हैं। इसमें मुख्यतया फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है।ये प्रतीक आपकी परेशानियां तो दूर करते ही हैं साथ ही में ये देखने में सुंदर लगते हैं इसलिए इन्हें घर में सजावट के तौर पर लगाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ये प्रतीक बाजार में आसानी से मिल जाते हैं इसलिए लोग कई बार बिना जानकारी के भी घर में शोपीस की तरह रख लेते हैं। इस तरह से आजकल फेंगशुई प्रतीक काफी प्रचलन में हैं। यदि आपके पास रुपए पैसे की तंगी, व्यापार में परेशानियां या फिर सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण लग रहा है कि आपका बुरा समय चल रहा है तो आप फेंगशुई के ऊंट का प्रयोग कर सकते हैं। ऊंट एक ऐसा जानवर है जो विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार चलता रहता है और व्यक्ति को उसके स्थान पर पहुंचाता है। फेंगशुई में भी इसके प्रतीक को बहुत प्रभावी बताया गया है। यह आपको विषम परिस्थितियों से निकालने में मदद करता है। इसको स्थापित करने से आर्थिक और कार्यक्षेत्र परेशानियाें मुक्ति मिलने के साथ ही सौभाग्य में वृद्धि भी होती है। यदि आपके जीवन में इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने घर और कार्यक्षेत्र दोनों में इसे स्थापित करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी विशेषता और उपयोग।

Feng Shui Camel to get Prosperity Wealth and Good Luck
रुपये-पैसों की आवक बढ़ाने के लिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
घर में रुपए पैसों की आवक बढ़ाने के लिए

यदि घर में धन की आवक सही प्रकार से नहीं हो पा रही है तो इसके लिए फेंग्शुई ऊंट को घर में उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए। इससे आपके घर में धन की आवक अच्छी होती है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार घर में ऊंट का जोड़ा स्थापित करना चाहिए। इससे धन के निवेश में सुरक्षा प्राप्त होती है और आपको आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है।

Feng Shui Camel to get Prosperity Wealth and Good Luck
रुपये - फोटो : pixabay
फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए

यदि आपने कहीं निवेश किया है या फिर किसी के पास आपका पैसा फंसा हुआ है, जिसके कारण वह आपको सही समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है तो इसके लिए दो कूब वाले ऊंटों के जोडे़ को घर में स्थापित करना चाहिए। इससे आपकी नगदी की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Camel to get Prosperity Wealth and Good Luck
कारोबार में वृद्धि के लिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
व्यवसाय में आर्थिक तरक्की के लिए

व्यवसाय में आर्थिक तरक्की प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए फेंगशुई ऊंट स्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि यह व्यापार में आने वाली समस्याओं को तो दूर करता ही है साथ ही में ये व्यापार के जोखिम को भी कम करता है। इसे अपने कार्यस्थल पर उत्तर-पश्चिम दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। यदि आपकी नौकरी और व्यवसाय में सब कुछ सामान्य चल रहा है तो भी आप तरक्की प्राप्त करने के लिए फेंगशुई ऊंट स्थापित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed