वास्तु और फेंगशुई में घर में रखी हर वस्तु का विशेष महत्व माना जाता है, जिसमें दीवार पर लगी घड़ी भी शामिल है। मान्यता है कि घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं होती, बल्कि यह घर की ऊर्जा और तरक्की से भी जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार घड़ी की चलती सूइयां और पेंडुलम सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहती है। वहीं बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी को शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे जीवन की प्रगति रुकने लगती है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। वहीं पीछे चलने वाली घड़ी भी शुभ नहीं मानी जाती, क्योंकि यह जीवन में रुकावट और देरी का प्रतीक बन सकती है। आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय।
Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 23 May 2026 02:58 PM IST
सार
वास्तु और फेंगशुई में घड़ी को सकारात्मक ऊर्जा और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और उन्नति में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन