वास्तु बहुत ही प्राचीन शास्त्र है जिसके द्वारा नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की पाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बहुत ही आवश्यक होता है। वास्तु में घर के निर्माण के बारे में तो विस्तृत जानकारी दी ही गई है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में प्रयोग की जानें वाली वस्तुओं को किस प्रकार से रखा जाए इस बारे में भी नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया गया है जिसके अनुसार कुछ चीजों को जमीन पर रखने के लिए मना किया गया है। यदि आप इन चीजों को जमीन पर ऐसे ही रख देते हैं तो आपको अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को जमीन में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु टिप्स: इन चीजों को कभी न रखें जमीन पर, आ सकती हैं जीवन में बाधाएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन