फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Shastra: घर में इन जगहों पर नहीं करना चाहिए इस रंग का प्रयोग, आती है नकारात्मकता

Wed, 17 Mar 2021 11:14 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 17 Mar 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
According to Vastu black color should not be used in children room kitchen and bedroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष और वास्तु दोनों में ही काले रंग के प्रयोग को लेकर बचने को कहा जाता है। वास्तु के अनुसार घर के कुछ स्थानों पर काले रंग का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कपड़ों से लेकर घर में रंग करवाने और सामान तक में काले रंग के प्रयोग को कम से कम वरीयता दी जाती है। वास्तु में कुछ विशेष स्थानों के बारे में बताया गया है, जहां पर काले रंग का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

According to Vastu black color should not be used in children room kitchen and bedroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों के कमरे में
वैसे तो बहुत कम ऐसा होता है कि लोग घर की दीवारों पर काले रंग का प्रयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी लोग घर को एक नया रूप देने के लिए अलग-अलग रंग की दीवारे करवाते हैं उनमें काले रंग को भी शामिल कर लेते हैं। वास्तु कहता है कि बच्चों के रहने के कमरे और पढ़ाई करने के कमरे में काले रंग का प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा बच्चों के कमरे में गहरा ब्राउन, ग्रे आदि रंग भी नहीं करने चाहिए। 

According to Vastu black color should not be used in children room kitchen and bedroom
शयन कक्ष

शयन कक्ष में न करें काले रंग का प्रयोग
वास्तु की जानकारों के अनुसार शयनकक्ष में भूलकर भी काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पलंग पर काले रंग की चादर का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि शयनकक्ष शुक्र का स्थान है और काला रंग शनि का प्रतीक है। शुक्र और शनि के मिलन से रिश्ते में दरार आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vastu black color should not be used in children room kitchen and bedroom
रसोई घर वास्तु

रसोई में काले रंग के प्रयोग से बचें
अक्सर लोग रसोई में काले पत्थर का प्रयोग करते हैं। वास्तु के अनुसार रसोई में काले रंग का प्रयोग करने से बचना चाहिए। यदि आपने गैस चूल्हा रखने के स्थान पर काले रंग का पत्थर लगाया हुआ है तो वहां पर चूल्हे के नीचे कोई हल्के रंग की टाइल रख दें। इससे काले रंग का दुष्प्रभाव कम हो जाता है।

विज्ञापन
According to Vastu black color should not be used in children room kitchen and bedroom
काला धागा

काले रंग का प्रयोग लोग बुरी नजर से बचने के लिए करते हैं। काला रंग अपने अंदर ऊर्जा को अशोषित करता है। इसलिए घर के बाहर काले रंग का प्रयोग करना सही रहता है, जिससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। दरवाजे पर काले रंग का धागा बांधा जा सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed