फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों को घर में रखने से होता है सुख-समृद्धि का वास, घर रहता है अन्न और धन से परिपूर्ण

Tue, 11 Aug 2020 04:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 11 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
vastu and astrology tips Keeping these things in the house leads to happiness and prosperity
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से नहीं होती अन्न और धन की कमी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन का अभाव न हो, सुख और समृद्धि का वास हो, उसके लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास भी करता है, लेकिन कुछ छोटे उपायों और बातों को ध्यान में रखकर घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। वास्तु और ज्योतिष में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। जानते हैं...

vastu and astrology tips Keeping these things in the house leads to happiness and prosperity
देसी घी - फोटो : डेमो फोटो

जो लोग अपने घर में पूजा घर बनाते हैं वे अवश्य ही घी का दीपक अपने इष्ट देव के सामन प्रज्वलित करते हैं। पूजा में हमेशा गाय के घी का उपयोग करना चाहिए। इससे ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में भी घी रखना चाहिए।

vastu and astrology tips Keeping these things in the house leads to happiness and prosperity
शहद

शहद का सेवन करना स्वास्थ की दृष्टि से तो लाभदायक रहता ही है। साथ ही वास्तु के अनुसार शहद की सकारात्मक ऊर्जा से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसलिए घर में शहद रखना अच्छा माना गया है। इसे घर में उचित स्थान पर रखना चाहिए। शहद घर में रखने से धन की बरकत बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu and astrology tips Keeping these things in the house leads to happiness and prosperity
बांसुरी प्रतीकात्मक तस्वीर

बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। जिन लोगों के घर में बांसुरी होती है, उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है, घर में बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। आपस में प्रेम भाव बना रहता है।  

विज्ञापन
vastu and astrology tips Keeping these things in the house leads to happiness and prosperity
चंदन का तिलक लगाना शुभ रहता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिष में माथे पर तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ग्रहों के अनुसार भी दिन के हिसाब से अलग-अलग रंगों का तिलक लगाने से ग्रह भी शांत होते हैं। चंदन का तिलक लगाना बहुत अच्छा रहता है। चंदन शीतलता प्रदान करता है, साथ ही चंदन जहां भी होता है, उसकी महक से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed