{"_id":"5f3239bc6a6e321a4f586b09","slug":"know-interesting-facts-about-august-born-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मामले में कंजूस होते हैं अगस्त में जन्मे लोग, जानें और भी इनकी खासियत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इस मामले में कंजूस होते हैं अगस्त में जन्मे लोग, जानें और भी इनकी खासियत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त माह में जन्मे जातकों का स्वभाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जन्म का महीना आपके व्यक्तित्व के कई राज खोलता है। यह आपके गुण एवं दोषों के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह में किसी न किसी ग्रह का प्रभाव जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर देखा जाता है। यह अगस्त का महीना चल रहा है। इस माह में कई लोगों का जन्मदिन आता है। ऐसे में जानते हैं अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और उनके क्या गुण एवं दोष होते हैं।
2 of 6
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है। उन जातकों के ऊपर शुक्र और शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। अगस्त माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ धुमाना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है।
3 of 6
धन के मामले में होते हैं कंजूस
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से कंजूस होते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें धनी बनाता है। इस माह में जन्म लेने वाले बुद्धिमान होते हैं। अपने बुद्धि के बल पर ही आप समाज में अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं। समाज की भलाई के कामों में आपकी खूब सक्रियता देखने को मिलती है। हालांकि भलाई का कामों में आपका स्वार्थ छिपा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
classical music
- फोटो : classical music
आप अधिक लोगों से मित्रता करने में यकीं नहीं करते हैं। आपके चुनिंदा दोस्त होते हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आप में गजब की प्रतिभा छिपी हुई होती है। आप कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में आप अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आपके भीतर सौन्दर्य बोध कमाल का है। आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। आप स्पष्टवादी होते हैं। कई बार आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल देती है।
विज्ञापन
5 of 6
काला धन
- फोटो : www.pexels.com
आर्थिक मामलों में आप बेहद संजीदा होते हैं। आपका अर्थ प्रधान नजरिया है। आप अपनी कौड़ी-कौड़ी का भी हिसाब रखते हैं। जहां तक प्यार का मामला है तो आप रिश्ते को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। कभी कभार तो रिश्ते से ज्यादा पैसा आपके लिए प्रिय हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।