Valentine's Day 2021 Special: 'वैलेंटाइन डे' हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। दो प्यार करने वालों के लिए यह बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन प्रेमी युगल अपने प्रेम का इजहार साथी को उपहार देकर करते हैं। यदि आप सिंगल हैं और चाहते हैं कि वैलेंटाइन डे पर आपके लिए भी कोई प्रेम का इजहार करे तो आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष उपायों को करना चाहिए। इन उपायों के माध्यम से आपके प्यार की तलाश खत्म हो जाएगी। ये उपाय इस प्रकार हैं-
{"_id":"6020eb108ebc3e74a42af7f3","slug":"valentine-s-day-2021-astrological-remedies-to-get-true-love-on-valentine-s-day-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day 2021: ज्योतिष के इन दस उपायों से मिलेगा आपको सच्चा प्यार, साथी की तलाश होगी पूरी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Valentine's Day 2021: ज्योतिष के इन दस उपायों से मिलेगा आपको सच्चा प्यार, साथी की तलाश होगी पूरी
Tue, 09 Feb 2021 07:40 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2021
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस और काम-वासना का कारक माना जाता है।
- फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम संबंध
ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस और काम-वासना का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो व्यक्ति का प्रेम जीवन खुशहाल बना रहता है। परंतु इसके विपरीत अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर अथवा पीड़ित अवस्था में होता है तो उसके प्रेम और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं।
कुंडली के पांचवें घऱ (भाव) से जातक के प्रेम जीवन का विचार किया जाता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली के पंचम भाव से किया जाता है प्रेम जीवन का विचार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली 12 घर होते हैं जिन्हें भाव कहा जाता है। इन घरों में पांचवें घऱ (भाव) से जातक के प्रेम जीवन का विचार किया जाता है। अगर कुंडली में ये भाव कमजोर है तो फिर व्यक्ति को उसका सच्चा प्यार मिलना संभव है। लेकिन अगर कुंडली पांचवां भाव बलवान है तो प्रेम जीवन में परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष में सच्चा प्यार पाने के उपाय
- फोटो : Social Media
ज्योतिष में सच्चा प्यार पाने के उपाय
- अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को बलवान करें।
- कुंडली के पंचम भाव की मजबूत करें।
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें।
- हीरा रत्न धारण करें।
- महिलाएं सोलह सोमवार का उपवास करें।
- पंचम भाव के स्वामी ग्रह को मजबूत करें।
- शुक्रवार को पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।
- अपने लव पार्टनर से शुक्रवार के दिन जरुर मिलने का प्रयास करें।
- सोमवार के दिन गौरी-शंकर की आराधना करें।