मंगलवार का दिन पवन पुत्र श्री हनुमान जी को समर्पित है। आज के दिन हनुमान जी से जुड़े उपाय करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। फिर चाहें, भूत-प्रेत का भय हो, साहस की कमी हो, बौद्धिक क्षमता का अभाव हो, शत्रुओं से भय हो या फिर किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा हो..किसी भी प्रकार के कष्ट को हनुमान जी से जुड़े उपाय दूर कर देते हैं।
रोग-दोष से मुक्ति दिलाते हैं हनुमान जी से जुड़े ये आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान चालीसा के पाठ से होते हैं कष्ट दूर
यदि किसी व्यक्ति को अपने कुकर्मों के कारण कारागार कि सजा हो गई है, तो उसे संकल्प लेकर क्षमा-प्रार्थना करनी चाहिए और आगे से कभी किसी भी प्रकार के कुकर्म नहीं करने का वचन देते हुए हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करना चाहिए। हनुमानजी की कृपा हुई तो कारागार से ऐसे व्यक्ति मुक्त हो जाते हैं।
बजरंग बाण के पाठ से मिलती है शत्रुओं के भय से मुक्ति
बजरंग बाण शत्रुओं के कुचक्र से बचाने का कार्य करता है। सच्चे हृदय से इसका पाठ करने से शत्रुओं का विनाश हो जाता है, लेकिन इसका पाठ एक जगह बैठकर अनुष्ठानपूर्वक 21 दिन तक करना चाहिए और हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हनुमानजी सिर्फ पवित्र लोगों का ही साथ देते हैं। 21 दिन में तुरंत फल मिलता है।
हनुमान जी आराधना से मिलती है शनि दोष से मुक्ति
हनुमानजी की जिस पर कृपा होती है, उसका शनि और यमराज भी कुछ नहीं बिगाड सकते है। आप शनि ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाना चाहते हैं कि प्रति मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं और शराब व मांस के सेवन से दूर रहें। इसके अलावा शनिवार को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा पाठ करने से शनि भगवान आपको लाभ देने लगेंगे।
हनुमान बाहुक
यदि आप बीमारियों से परेशान हैं तो जल का एक पात्र हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें। प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें। हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।