ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। यह प्रभाव ग्रहों की स्थिति के अनुसार, शुभ-अशुभ दोनों रूप में पड़ सकता है। अप्रैल 2021 में पांच ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन पांचों ग्रहों का प्रभाव आपके जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार अप्रैल माह में बुध, सूर्य, शुक्र, बृहस्पति और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।
अप्रैल माह में गुरु का होगा बड़ा परिवर्तन, ये ग्रह भी बदलेंगे अपनी राशि, जानें प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध का मीन राशि में गोचर
तटस्थ ग्रह बुध देव 1 अप्रैल 2021 को कुंभ राशि से अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध देव 16 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में ये उच्च तो मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं इन चार राशि के जातकों पर बुध के इस गोचर का क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा।
बृहस्पति ग्रह 6 अप्रैल 2021 मंगलवार को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक रहने के बाद वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 20 नवंबर 2021 तक रहेंगे। उसके बाद पुनः मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा।
समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 10 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र देव 04 मई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये अपनी स्वराशि वृषभ में जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
मंगल देव 14 अप्रैल 2021 को वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल देव 2 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। यह क्रोध, ऊर्जा, सैन्य शक्ति, युद्ध एवं रक्त वर्ण का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृष राशि में मंगल का यह गोचर कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है तो कुछ मामलों में अशुभ फलकारी साबित हो सकता है।