फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपने आपको दिला सकते हैं अचानक धन लाभ

Wed, 21 Oct 2020 04:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 21 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
dream astrology  these dreams are very lucky bring wealth
धन लाभ का संकेत देने वाले सपने (प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं और भविष्य से संबंध  होता है। कुछ सपने ऐसे भी  होते हैं जो हमारे जीवन से जुड़ी घटनाओ के बारे में हमें आगाह करते हैं। सपने हमारे जीवन के हर पहलू रोजगार, सेहत, पारिवारिक जीवन आदि से संबंधित  होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती हैं, जिनको देखने से पर हमें अचानक धन लाभ होने की संभावन रहती है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। सपने बता देने से उनका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। जानते हैं कौन सी चीजे सपने में देखने से धन लाभ हो सकता है। 

dream astrology  these dreams are very lucky bring wealth
सपने में कमल का फूल देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सपने में कमल का फूल दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजती हैं। इसलिए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में कमल का फूल या तालाब में खिले हुए कमल देखने का अर्थ होता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

dream astrology  these dreams are very lucky bring wealth
सपने में कूड़े का ढेर देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आप सपने में कूड़ा देखते हैं तो निश्चिंत ही आपको लगेगा कि क्या सपना देख लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में कूड़ा देखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना रहती है। अगर आपको भी कभी ऐसा सपना दिखता है तो मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उनको लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dream astrology  these dreams are very lucky bring wealth
सपने में स्वयं को चांदी के आभूषण पहने हुए देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर कोई सपने में स्वयं को  चांदी के आभूषण घारण करते हुए देखता है, तो यह धन प्राप्ति का संकेत है  क्योंकि चांदी के बहुत शुभ धातु माना गया है। अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो समझ जाएं की आपकी किस्मत खुलने वाली है।  अचानक धन लाभ होने वाला है। 

 
विज्ञापन
dream astrology  these dreams are very lucky bring wealth
स्वयं को मोर पंख की छाया में देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में स्वंय को मोरपंख की छाया बैठे हुए देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप कोई ऐसा सपना देखते हैं तो समझ जाएं कि अब आपकी धन संबंधित सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed