फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार राशियों के लोगों में होते हैं धनवान बनने के सारे गुण, हमेशा मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

Sun, 09 Aug 2020 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
these zodiac signs are favourite rashi for goddess laxmi and lucky sign
astrology
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बालक इस पृथ्वी पर जन्म लेता है तो उसी समय उसका भविष्य निश्चित हो जाता है। बालक के जन्म लेने के समय उस खास मौके पर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थितियों के आधार पर उसकी कुंडली तैयार की जाती है। ज्योतिष गणना के आधार पर उस कुंडली का अध्ययन करने पर बालक के भविष्य के बारे में सटीक जानकारियां प्राप्त होती है।


किसी भी मनुष्य के जन्म लेते ही उसके साथ एक राशि जुड़ जाती है। यह राशि ही पूरे जीवनकाल में उसके व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन में प्राप्त होने वाली तमाम तरह की सुख-सुविधाएं और बाधाओं के बारे में अहम जानकारी प्राप्त होती है। कुल 12 राशियों में ही सभी लोग आते हैं। इन सभी 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होती है जो काफी भाग्यशाली होती हैं। जिन पर माता लक्ष्मी की कृपा होने के कारण इनके जीवन में कभी भी पैसे की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी होती हैं ये राशियां।
 
these zodiac signs are favourite rashi for goddess laxmi and lucky sign
राशि

वृषभ
यह राशिचक्र में दूसरे नंबर की राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह को धन, सुख सुविधा, ऐशोआराम, लग्जरी जीवन और वैभव का कारक ग्रह माना गया है। वृष राशि पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में हमेशा सुख और ऐशोआराम रहता है। ऐसे में जिन लोगों की वृष राशि है वे काफी भाग्यशाली और उनमें धनवान बनने के गुण होते हैं। इन्हें कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती।

these zodiac signs are favourite rashi for goddess laxmi and lucky sign
राशि

कर्क 
वृष राशि की ही तरह कर्क कर्क राशि के जातकों के जीवन में काफी एशोआराम और सुख समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातक जीवनभर लग्जरी चीजों का सुख प्राप्त करते हैं। इनके पास की भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। कर्क राशि के जातक काफी जुझारू और मेहनती होते जिस वजह से ये हमेशा लग्जरी जीवन जीने के लिए धन कमाने के बारे में लगातार सोचते रहते हैं। इस राशि के जातकों पर भाग्य बड़ा ही मेहरबन रहता है। थोड़े से ही प्रयास में इन्हें इनके काम में सफलता मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these zodiac signs are favourite rashi for goddess laxmi and lucky sign
राशि

सिंह 
सिंह राशि पर भी देवी लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती रहती हैं। इन्हें जीवन भर दौलत, सुख समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती रहती है। सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता होती है। ये बड़े से बड़ा कार्य को करने से पीछे नहीं हटते हैं। 

विज्ञापन
these zodiac signs are favourite rashi for goddess laxmi and lucky sign
राशि

वृश्चिक 
जिन जातकों की राशि वृश्चिक होती है उन्हें भी धन दौलत और भाग्य का साथ उनके पूरे जीवनकाल में मिलता है। इस राशि के जातक अपना जीवन बहुत ही सुख और सुविधा के साथ बीताते हैं। धन की कमी इनके किसी भी काम को पूरा करने में रुकावट नहीं बनती है। भाग्यशाली होने के साथ ये काफी मेहनती भी होते है जिस कारण से इन्हें माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed