फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये चार राशि वाले कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान, मेहनत और भाग्य दोनों का मिलता है साथ

Fri, 10 Jul 2020 01:48 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 10 Jul 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
these four signs people get soon success in life
ये चार राशि वाले होते हैं धनवान - फोटो : pixabay

सांसारिक जीवन में जल्दी अमीर बनना कौन नहीं चाहता है। सब चाहते हैं कि उनके पास जल्दी से धन-दौलत आए और वे अपनी सारी भौतिक जरूरतों को पूरा करें। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कम उम्र में ही कामयाबी पा लेते हैं। उन्हें औरों के मुकाबले जल्दी ही धन-दौलत और शोहरत मिल जाती है। जबकि कई लोगों को इसे पाने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे चार राशि के जातक हैं जिन्हें कम उम्र में ही आर्थिक सफलता मिल जाती है। ये लोग मेहनती तो होते ही हैं। साथ ही इन राशि के लोगों का भाग्य भी पूरा साथ देता है। आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन-कौन सी हैं।

these four signs people get soon success in life
वृष राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन के लिए खोज लेते हैं अवसर - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन के लिए खोज लेते हैं अवसर

वृष राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन के लिए जल्दी ही अवसर खोज लेते हैं। दरअसल, इस राशि के जातक स्वभाव से ही सांसारिक सुखों को प्राथमिकता देने वाले होते हैं। क्योंकि यह राशि शुक्र ग्रह की होती है, जो सभी प्रकार के भौतिक सुखों का कारक है। ये जातक किसी कला में पारंगत होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर औरों से जल्दी कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं।

these four signs people get soon success in life
कर्क राशि के जातक मेहनत के बल पर पाते हैं सफलता - फोटो : सोशल मीडिया
इस राशि के जातक मेहनत के बल पर पाते हैं सफलता

कर्क राशि वालों की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेहनत है। ये जातक अपने परिजनों की ख्वाहिशों के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं और सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। ये अपनी मेहनत के कारण ही जीवन में जल्दी ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। अपनों के प्रति चाहत और उनकी खुशियों की खातिर आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कर्क राशि के जातक बेहद ही भावुक होते हैं। यह चंद्रमा की राशि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these four signs people get soon success in life
सिंह राशि के लोग भीड़ में बनाते हैं अपनी अलग पहचान - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि के लोग भीड़ में बनाते हैं अपनी अलग पहचान

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जो राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्चाधिकारी को दर्शाता है। इस राशि के जातकों के अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। अपनी लीडरशिप के बल पर ये जल्दी कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाते हैं। आप भीड़ में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि लोग आपको नोटिस करें, आपकी तारीफ करें और आपको अपना आदर्श मानें। इसलिए आप जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ते हैं।

विज्ञापन
these four signs people get soon success in life
वृश्चिक राशि के जातक इसलिए बनते हैं जल्दी बलवान - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि के जातक इसलिए बनते हैं जल्दी धनवान

वृश्चिक राशि के लोग जल्दी ही सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं। भौतिक वस्तुओं के प्रति आपका बड़ा लगाव होता है और अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने की खातिर आप जमकर मेहनत करते हैं। आपको गाड़ी-बंगला एवं अन्य एशो-आराम की चीजें अधिक आकर्षित करती हैं। यह सब पाने की ललक आपको धनवान बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed