फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष में किन्हें कहा जाता है क्रूर और पापी ग्रह, जानें इनकी शांति के उपाय

Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
these four planets known as krur and papi grah know remedies
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह हैं। इन सभी नौ ग्रहों का भिन्न-भिन्न स्वभाव होता है। अपने अलग-अलग स्वभाव के कारण इनमें कोई ग्रह सौम्य तो कोई ग्रह क्रूर व पापी कहलाते हैं। क्रूर ग्रहों में सूर्य और मंगल शामिल हैं। जबकि शनि व राहु-केतु पापी ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव और इनकी शांति के उपाय।

these four planets known as krur and papi grah know remedies
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

सूर्य
सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। यह आत्मा, पिता, राजा, उच्च अधिकारी आदि का कारक है। लेकिन यदि कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की परेशानियों और शारीरिक रोग-दोष का सामना करना पड़ता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से ह्रदय रोग, नेत्र रोग, धन की हानि और झूठे आरोप लगते है व मान-सम्मान में कमी आती है। 

उपाय- रविवार को सूर्योदय के समय जल चढ़ाएं और गरीब व्यक्ति को दान करने से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।

these four planets known as krur and papi grah know remedies
मंगल ग्रह - फोटो : अमर उजाला

मंगल
मंगल ग्रह क्रोध और ऊर्जा को दर्शाता है। यह जमीन, सेना, पुलिस, खेलकूद, रक्त, लाल रंग आदि का कारक माना जाता है। मंगल के कारण ही कुंडली में मांगलिक दोष या मंगल दोष का निर्माण होता है। मंगल के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, कर्ज से परेशान और जमीन जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने लगते हैं।

उपाय- मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए लाल कपड़े का दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
these four planets known as krur and papi grah know remedies
शनि देव

शनि
शनि एक पापी ग्रह है। शनि ग्रह न्याय के देवता है। इस ग्रह की चाल बेहद धीमी है। इसलिए ढाई साल में यह राशि परिवर्तन करता है। शनि अपनी साढ़ेसाती और ढैय्या को लेकर ज्यादा चर्चा में रहता है। शनि की अशुभता के चलते आगजनी, दुर्घटना, आंखों के रोग और पिता से मनमुटाव पैदा होने लगता है।

उपाय-  तेल, सरसों, काले तिल, काला वस्त्र, जूते आदि का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
these four planets known as krur and papi grah know remedies
राहु और केतु
राहु-राहु
राहु-केतु दोनों ही पापी ग्रह हैं। राहु-केतु के कारण ही कुंडली में कालसर्प दोष बनता है। जहां राहु अशुभ होने पर सिर पर चोट, मानसिक बीमारी आदि होती हैं। वहीं केतु की अशुभता के चलते किसी से विश्वासघात का शिकार होना पड़ता है।  

उपाय- राहु के प्रभाव को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को कपड़े का दान करना चाहिए और नारियल, उड़द दाल आदि का दान करने से केतु ग्रह की शांति होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed