शनि का कौन सा पाया आपकी राशि पर डाल रहा असर, जानिए मेष से मीन राशि तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि का पाया
शनि के राशि परिवर्तन के समय यदि चंद्रमा पहले, छठे और ग्यारहवें स्थान में हों तो सोने का पाया, दूसरे, पांचवें में तथा नवम स्थान में हो तो चांदी के पाये पर गोचर करते कहलाते हैं। जब शनिदेव तीसरे, सातवें एवं दसवें स्थान में हों तो तांबे का पाया और चौथे, आठवें तथा बारहवें स्थान में हो तो लोहे के पाए पर गोचर करते हुए माने गए हैं । सोने के पाए पर हों तो सुखों को देने वाले, चांदी के पाये पर गोचर करते हुए सौभाग्य बढ़ाने वाले और तांबे के पाए पर गोचर करते हुए शनि मध्यम फल देते हैं जबकि लोहे के पाए पर गोचर करते हुए शनि अनेक प्रकार के कष्ट एवं धन हानि करते हैं।
सोने का पाया किसी राशि पर
मौजूदा समय में कर्क, मकर और मीन राशि पर शनि के सोने का पाए का प्रभाव है। इन तीन राशियों के लिए आगे आने वाला समय अधिक चुनौतिपूर्ण रहने वाला होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्कता है। नौकरी और बिजनेस में आपके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा।
शनि का रजत पाया किस राशि पर
ज्योतिष में शनि के रजत पाए को शुभ माना जाता है। वृष, कन्या और धनु पर शनि के रजत पाए के घेरे में है। इन तीन राशियों का धन लाभ होगा। आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में लगे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
शनि का ताम्र पाया भी शुभ माना जाता है। साल 2020 में मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर इसका प्रभाव रहेगा। साल 2020 में यह संकेत सफलता दिलाने का योग बताता है। नौकरी में प्रगति की संभावना है।