फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे सपने प्रेम संबंधों के लिए होते हैं शुभ, प्रेमिका से हो सकता है मिलन

Wed, 27 Oct 2021 06:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 27 Oct 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
These dreams is very auspicious for your love life
dream

सपने हमें कल्पना की एक अलग ही दुनिया में ले जातें हैं। कई सपनों को हम भूल जाते हैं तो कई सपने हमें याद रह जाते हैं। इन्हीं में से कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमें डरा देते हैं तो कुछ बहुत ही सुखद अहसास देते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में देखी गई घटनाओं का संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है। कुछ सपने व्यक्ति के सामाजिक और कार्यक्षेत्र पर प्रभाव डालते हैं तो कुछ सपने हमारे निजी जीवन के संबंधों से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताया गया है, जो आपके प्रेम संबंध के विषय में खास संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने।

These dreams is very auspicious for your love life
dream
सपने में प्रेमी/प्रेमिका से मिलना

यदि कोई सपने में स्वयं को किसी लड़की को प्रेमिका के रुप में देखता है तो यह नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने का संकेत है और इसी तरह यदि कोई लड़की किसी लड़के को प्रेमी के रुप में देखती है तो यह भी उसके जीवन में प्रेम की शुरुआत का संकेत है।

These dreams is very auspicious for your love life
dream
सपने में आइना निहारना

यदि कोई व्यक्ति स्वयं के चेहरे को दर्पण में निहारते हुए देखता है इस सपने का परिणाम बहुत ही शुभ और सुखद होता है। माना जाता है कि इससे आपके प्रेम संबंध में और भी ज्यादा प्यार और मिठास घुलने वाली है। यदि ऐसा सपना किसी पुरुष को आता है तो यह किसी स्त्री से प्रेम बढ़ने का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These dreams is very auspicious for your love life
dream
सपने में प्रेमिका को लाल कपड़ों में देखना

यदि आप सपने में अपनी प्रेमिका को लाल रंग के कपड़े में देखते हैं तो  इसका मतलब यह होता है कि आपका प्यार और भी गहरा होने वाला है और आपको प्रेम-संबंध में सफलता मिलने वाली है, प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकता है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed