जिस तरह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
टैरो राशिफल 4 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
अपने प्रियजनों के साथ आज के दिन का आनंद लीजिए। आज ऊहापोह की स्थिति से बहार निकलने का समय है। मनोवांक्षित चीजों के लिए अफसोस जताने के बजाय जीवन ने आपको
जो कुछ बेहतर प्रदान किया है उसके लिए आज के दिन कृतज्ञ रहिए।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबरः 5
वृषभ
आज अपनी भावनाओं को स्थिर रखने का प्रयास करें। भ्रम से बाहर निकलिए। आप आत्मविश्वासी और साहसी हैं, बेहतर होगा कि आज अपने इसी रंग में रंगे रहें। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबरः 8
मिथुन
आप मेधावी प्रवृत्ति के हैं। जीवनधारा के प्रवाह के साथ बढ़ते चलिए। किसी से वाद-विवाद या फिर अस्थिरता के अस्थायी चरण से गुजरना पद सकता है। निवेश के मामले में सावधान रहें।
लकी टैरो कार्डः मैजिशियन
लकी नंबरः 1
कर्क
आर्थिक रूप से स्थिर दिन है। अपने परिवार के साथ आनंद के पल बिताएं। आपके मन में जडें जमा रहे भ्रम के बदल छंट जाएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखिए।
लकी टैरो कार्डः स्टार
लकी नंबर : 17