टैरो राशिफल 31 दिसंबर: टैरो कार्ड से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
मेष- लवर्स
आपके रिश्ते मधुर होंगे ,संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, मित्रों परिवार के संग समय बिताएंगे, नया रिश्ता कोई आ सकता है, विवाह सूत्र में बंध सकते हैं अगर विवाह योग्य है तो।
लकी रंग - गुलाबी
विशेष उपाय-
किसी भी देवालय मंदिर अथवा पूजा के स्थान पर जा कर अपनी सेवा दे।
वृषभ - जस्टिस
अब समय आ गया है कि आपके प्रयासों का लाभ आपको मिले, बस आप धैर्य रखें आपके द्वारा किए गए प्रयास विफल नहीं जाएंगे। देर से ही सही पर आपके किए हुए कर्मों का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं अपनी शक्तियों से अपने घर के आगे की योजना बनाइए।
लकी रंग- सुनहरा
विशेष उपाय
बड़े बूढ़ों, गुरु ,माता, पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकले।
मिथुन-डेथ
एक नया काम प्रोजेक्ट मूवमेंट हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है, समय के साथ इस परिवर्तन को ध्यान में रखकर दिल से ना सोच कर दिमाग का उपयोग करें, फैसले को लेने में आपके लिए आसानी होगी।
लकी रंग- काला
विशेष उपाय
बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करें।
कर्क- विल आफ़ फार्च्यून
कर्म प्रधान बने और धैर्य बनाए रखें, शीघ्र ही आपको एक शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके द्वारा किए हुए हर प्रयास आपको शुभ फल देंगे।
लकी रंग- लाल
विशेष उपाय
घर पर लौटते समय शाम को कोई भी चीज लेकर जैसे कि फल इत्यादि घर पर लेकर आएं।