टैरो राशिफल 2 जुलाई: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आत्मविश्वास सफलता की चाभी है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। व्यावहारिक बनें। अपने अंतस की आवाज सुनें, उसके अनुसार आचरण करें। अपनी मंजिल तक पहुंचने के
लिए सही मार्ग खोजें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
लकी टैरो कार्डः स्ट्रेंथ
लकी नंबरः 8
वृषभ
जैसा बोओगे वैसा काटोगे। यह कर्मिक ऋण का हिसाब चुकाने का समय है। आज के दिन किसी जरूरतमंद को कुछ दान दें। आज किसी कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्थितियों में अपने आप संतुलन होगा।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबरः 21
मिथुन
नई भागीदारी शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन में किसी तरह का भ्रम न पालें। ध्यान रखें कि हर अंत एक नई शुरुआत का आगाज होता है। नए सिरे से शुरूआत करें, किसी अनुभवी से सलाह लें। आप पर दैवी कृपा बनी हुई है। स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ो।
लकी टैरो कार्डः स्टार
लकी नंबरः 17
आज अपने जीवन में खिले खुशी, प्रेम और शांति के इंद्रधनुष का आनंद लीजिए, अपने प्रियजनों के साथ संतुष्टि भरा समय बिताएं। आज के दिन आपको कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ सकता
है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सेंधा नमक मिले पानी से स्नान कीजिए।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5