फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्सैल या है जिद्दी स्वाभाव, मंगल की खराब स्थिति हो सकती है वजह, जानें उपाय

Sat, 06 Feb 2021 03:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Feb 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Take these remedies to make Mars auspicious
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि मंगल ग्रह की स्थिति यदि शुभ हो तो व्यक्ति के जीवन में मंगल ही मंगल होता है। मंगल की शुभ स्थिति व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद प्रदान करती है, वहीं किसी जातक का मंगल खराब स्थिति में हो तो व्यक्ति अतंयत क्रोधी स्वाभाव को हो जाता है। कुछ लोगों को बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। इसकी एक वजह मंगल की अशुभता भी हो सकती है। यदि बच्चे के स्वाभाव में अचानक परिवर्तन होने लगे वह हर बात पर जिद्द करें तो भी मंगल का प्रभाव हो सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो किसी ज्योतिष से मंगल की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर, इसको सही करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लक्षणों से भी आप मंगल की अशुभता को पहचान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अशुभ मंगल के लक्षण और उपाय   

Take these remedies to make Mars auspicious
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

मंगल की अशुभ स्थिति के कारण हो सकती है मुसीबत

मंगल की अशुभता होने पर व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आने लगता है। ऐसे लोग अपने क्रोध का नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण ये कभी-कभी गलत भी कर बैठते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं। क्रोध के कारण संबंधों में दरार भी पड़ने लगती है। 
  • यदि विवाह भाव में मंगल अशुभ हो तो विवाह में भी परेशानियां आने लगती हैं।
  • मंगल को भूमि-भवन का कारक भी माना जाता है। अशुभ मंगल होने पर स्थाई संपत्ति से संबंधित समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल खराब है तो उसे रक्त संबंधी समस्याएं भी होने लगती है।  
Take these remedies to make Mars auspicious
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

मंगल की अशुभता को दूर करने के उपाय
यदि आपकी कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा है, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। या फिर सुंदरकांड का नियमित पाठ करना चाहिए। यदि प्रतिदिन नहीं कर सकते तो कम से कम हर मंगलवार को तो अवश्य ही करना चाहिए। इससे जल्द ही मंगल शांत होने लगता है और उसका अशुभ प्रभाव समाप्त होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these remedies to make Mars auspicious
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

किसी मंगलवार के दिन एक नारंगी रंग की ध्वजा लेकर उसपर श्री राम लिखें और यह ध्वजा भगवान हनुमान के मंदिर में चढ़ा दें। इससे भी आपका मंगल शुभ फल प्रदान करता है।

  • मंगल के दिन खासकर मांस-मदिरा और नशीले पदार्थों से दूर बनाकर रखें। 
  • इसके अलावा मंगल के दिन व्रत भी करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed