फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाहते हैं कि बॉस रहें आप पर मेहरबान, तो ऑफिस जाने से पहले करें ये काम

Sat, 12 Dec 2020 12:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 12 Dec 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to impress the boss and colleagues in the office
success

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका प्रमोशन हो और वह तरक्की करें। इसके लिए लोग बहुत ही मेहनत से काम करते हैं ताकि उनका बॉस उनसे खुश रहे, लेकिन कभी-कभी लाख कोशिशों के बाद भी कार्यस्थल पर लोग अपना प्रभाव नहीं जमा पाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कार्यस्थल पर सहयोगी और बॉस आपसे प्रभावित रहें तो इसके लिए आपको नियमित रूप से ऑफिस जाने से पहले कुछ काम जरूर करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऑफिस जाने से पहले क्या काम करने से आप अपने बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। 


 

Take these measures to impress the boss and colleagues in the office
ऑफिस जाने से पहले पूजा घर में भगवान को करे प्रणाम(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

ऑफिस जाने से पहले माता-पिता और भगवान को करे प्रणाम
प्रतिदिन सुबह को सबसे पहले ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। प्रतिदिन ऑफिस जाने से पहले अपने घर के मंदिर में भगवान को प्रणाम करके उन्हें पुष्प अर्पित करें और प्रार्थना करने के बाद ऑफिस के लिए निकलें। भगवान का पूजन करके घर से निकलने से आपका पूरा दिन सकारात्मक रहता है। प्रतिदिन घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता और बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए। 

Take these measures to impress the boss and colleagues in the office
माथे पर लगाएं चंदन का तिलक(प्रतीकात्मक तस्वीर)

माथे पर लगाएं चंदन का तिलक
किसी शुभ कार्य से निकलते समय या प्रतिदिन ऑफिस जाते समय घर से निकलने से पहले पहले माथे पर चंदन या फिर रोली का टीका अवश्य लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। माथे पर चंदन का तिलक लगाने से आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ता है। जिससे लोग आपसे आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। चंदन का तिलक लगाने से आपका मस्तिष्क भी शांत रहता है। जिससे आप अपने कार्य में पूरी तरह से ध्यान लगा पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to impress the boss and colleagues in the office
गुड़ खाकर ऑफिस जाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

बाहर जाने से पहले ये खाएं
जिस दिन आपको किसी काम या साक्षत्कार के लिए जाना हो या फिर ऑफिस में कोई जरूरी कार्य को पूरा करना हो तो अपने घर से गुड़ खाकर और पानी पीकर जाएं। माना जाता है कि इससे आपको कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। 

विज्ञापन
Take these measures to impress the boss and colleagues in the office
पक्षियों को डालें दाना-पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

पक्षियों को डालें दाना-पानी
पक्षियों को दाना पानी डालना बहुत ही शुभ रहता है, इसलिए ऑफिस के लिए निकलते समय एक पात्र में थोड़ा साबुत अनाज जैसे गेहूं, चावल पक्षियों के लिए रख दें साथ ही एक पात्र में पानी भी भरकर रखें। प्रतिदिन ऐसा करने के आपके घर और कार्य स्थल दोनों जगह बरकत बनी रहती है और आपको लाभ होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed