फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में इस तरह लगाएंगे मोरपंख, तो ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Mon, 05 Apr 2021 08:34 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 05 Apr 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
take these measures to get rid of vastu dosh and shani dosh
मोरपंख - फोटो : अमर उजाला

भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। कृष्ण जी की सभी तस्वीरों और प्रतिमाओं में उनके माथे पर मोरपंख लगा होता है। मोरपंख के बिना कृष्ण जी का श्रंगार अधूरा माना जाता है, इसलिए हिंदू धर्म में मोरपंख बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु में भी मोरपंख का बहुत महत्व माना गया है। यदि घर में मोरपंख को सही तरीके से लगाया जाए तो आप ग्रह दोष, वास्तु दोष और की तरह की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं कि किस तरह मोरपंख के प्रयोग से आप परेशानियों से मुक्ति पाकर अपने भाग्य को चमका सकते हैं।

take these measures to get rid of vastu dosh and shani dosh
मोर पंख के अचूक उपाय

घर में यदि कोई वास्तु दोष हो तो सोमवार के दिन 8 छोटे आकार के मोरपंख लें और सभी को एक साथ बांध दें। इसके बाद ये मोरपंख हाथ में लेकर शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। इसके बाद ये मोरपंख लेकर अपने घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा के कोने में इस तरह से लगाएं कि बाहर से आने वाले लोगों को नजर आए। 

take these measures to get rid of vastu dosh and shani dosh
मोर पंख के अचूक उपाय

मोरपंख के प्रयोग से आप शनि की दशा से भी मुक्ति पा सकते हैं। यदि आप शनि की दशा से परेशान हैं तो शनिवार के दिन काला धागा लेकर उसमें 3 मोरपंख बांध लें, इसके बाद पूजा की 5 साबुत सुपारी लेकर थोड़ा सा पानी छिड़कर ओम शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करें। इससे शनि की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
take these measures to get rid of vastu dosh and shani dosh
मोर पंख के अचूक उपाय

अगर आपके जीवन में पैसे की समस्या बनी हुई है और हजारों प्रयास करने के बाद भी पैसे की किल्लत बनी हुई है तो अपनी तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हो अब स्थान पर पास सदैव 3 मोरपंख रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं और आपके घर में सदैव धन की बरकत बनी रहती है।

विज्ञापन
take these measures to get rid of vastu dosh and shani dosh
मोर पंख के अचूक उपाय

घर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने से घर में कलह और धन संबंधी परेशानियां आने लगती हैं। मोरपंख का प्रयोग करके आप नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा पा सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है, इसके साथ ही नजर दोष से भी बचाव होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed