फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर रात को आते हैं बुरे या डरावने सपने तो ये हो सकती है वजह, जानें उपाय

Mon, 22 Feb 2021 04:55 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 22 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to get rid of scary dreams
dream

रात को सोते समय अच्छे और बुरे दोनों तरह के सपने आते हैं। कई बार बुरे सपनें आने के कारण रात को सोते समय नींद भी खुल जाती है और व्यक्ति बुरी तरह से डर जाता है। अक्सर छोटे बच्चे सोते-सोते बुरी तरह रोना शुरू कर देते हैं या बहुत तेजी के चौंक जाते हैं। यह भी सपनों के कारण होता है। यदि आपको भी बुरे सपने आते हैं या रात को सोते हुआ जाग जाते हैं तो इसके पीछे कई कारण होते हैं। आप कुछ उपाय करके इन बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय।

Take these measures to get rid of scary dreams
dream
बुरे या डरावने सपने आने के कारण

कुछ लोग रात को सोते समय बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं, जिसके कारण कुछ जूठे कण बिस्तर पर ही रह जाते हैं। माना जाता है कि इससे भी बुरे सपने आने लगते हैं। 


यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो इसके कारण भी बुरे सपने आने लगते हैं। 


पितृदोष आदि लगने के कारण भी बुरे सपने आने लगते हैं। इसके लिए आपको कुंडली की जांच करवाकर निवारण करना चाहिए।

Take these measures to get rid of scary dreams
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानिए बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय

यदि आपको रात को सोते समय बुरे सपने दिखाई देते हैं तो रात को सोते समय एक काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रख दें। इसी तरह से अगर बच्चा रात को सोते समय चौंक जाता है या डर जाता है तो मंगलवार या शनिवार के दिन फिटकरी का टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें। इससे रात को सोते समय डरावने सपने नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to get rid of scary dreams
हनुमान चालीसा पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जो लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, उन्हें अनजान भय सताता रहता है। ये लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं जिसके कारण उन्हें रात को सोते समय बुरे सपने दिखाई देने लगते हैं। व्यक्ति को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए हो सके तो रात को सोने से पहले हनुमाना चालीसा का पाठ करें। इससे भय और बुरे स्वप्न दोनों से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन
Take these measures to get rid of scary dreams
घर में कपूर जलाकर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात को सोने से पहले प्रतिदिन पूरे घर और अपने शयन कक्ष में कर्पूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको रात को अच्छी नींद आती है और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी प्रतिदिन घर में कर्पूर जलाने से बहुत से लाभ होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed