मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि कलयुग के समय में हनुमान जी ही एक ऐसे देवता है जो पृथ्वी पर मौजूद हैं। हनुमान जी की पूजा आराधना से जातक का आत्मविश्वास मजबूत होता है। उसे भय से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह और शनि दोनों ही अनुकूल होते हैं, जिससे आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है। रोजगार प्राप्ति और नौकरी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा बहुत ही शुभफलदायी रहती है। यदि आप नौकरी या कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए मंगलवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं।
मंगलवार को करें ये तीन उपाय, नौकरी की समस्याएं होंगी दूर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन