किसी भी व्यक्ति को कानूनी मामले में फंसने से धन, समय और मान-सम्मान की हानि के सिवा और कुछ प्राप्त नहीं होता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर में व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसमें भी यदि कोई झूठे मुकदमे में फंसा हो तो उसे और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग इसी कारण अवसाद में भी चले जाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह इन मामलों से जितना दूर रहे उतना अच्छा। परंतु कभी-कभी न चाहते हुए भी व्यक्ति कानूनी मामलों या झूठे मुकदमे में फंस जाता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति से निकलने के लिए कर्मफल के साथ ईश्वर की कृपा होना भी आवश्यक होता है। यदि आप किसी मुकदमें में फंसे है। आपके ऊपर किसी ने झूठे आरोपों में मुकदमा दायर करवा दिया है तो कुछ शास्त्रीय उपाय को करके आप इससे बच सकते हैं।
फंस गए हैं झूठे मुकदमे में, तो ये शास्त्रीय उपाय दिलाएंगें आपको कानूनी मामलों से छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा पाने के लिए भगवान हनुमान की पूजा करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है। यदि आप मुकदमें से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रातः स्नान करने के बाद एक तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली मिलाएं और सूर्य को अर्घ्य देते हुए नौ बार ॐ आदित्य नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद उस जल को तिलक की तरह अपने माथे पर लगा लें। अब उसी स्थान पर आसन बिछाकर भगवान हनुमान का ध्यान करते हुए इन पंक्तियों का तीन माला जाप करें।
''दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हारे तेते''
इस कार्य को आपको लगातार 27 दिनों तक बिना नियम तोड़े सच्चे हृदय से करना है। इस उपाय को करते समय एक बात ध्यान रखें कि ईश्वर केवल उनके ही साथ रहता है जो किसी का अहित नहीं चाहते हैं।
यदि आपको किसी ने झूठा आरोप लगाकर गलत मुकदमे में फंसा दिया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन संध्या के समय किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने के साथ तुलसी के पत्तों से बनी माला भी अर्पित करें। यदि आप स्त्री हैं तो यह माला आप हनुमान जी को पहनाने के बजाए उनके चरणों के पास रख दें। इसके अवाला 11 मंगलवार तक लगातार इस मंत्र का जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा जाप करें।
''ॐ नमो भगवते रामदूताय''
यदि आपने कोई अपराध नहीं किया है और किसी ने आपको झूठे मुकदमे में फंसा दिया है जिसके कारण आप सजा भुगत रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए केवल आपके इतना करना है कि उत्तर की ओर मुख करके नौ बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद बजरंगबली से कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें।
इन सब उपायों को करने के साथ इस बात का ध्यान रखें की तन और मन की सात्विकता बनाए रखें। मांस मदिरा से पूरी तरह से दूरी बना लें। यदि आप पूरे नियम और निष्ठा पूर्वक यह उपाय करते हैं तो भगवान हनुमान अवश्य ही आपके कष्टों को दूर करते हैं।