{"_id":"6040e58224edec56385f322c","slug":"take-these-measures-to-get-happiness-prosperity-and-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलायची के ये खास उपाय दिलाएंगे आपको सुख समृद्धि और सफलता","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इलायची के ये खास उपाय दिलाएंगे आपको सुख समृद्धि और सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Cardamom (Elaichi)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलायची का प्रयोग विभिन्न तरह के मीठे और मसालेदार व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। पूजा-पाठ के कामों में प्रसाद आदि बनाने के लिए और देवताओं को अर्पित करने के लिए भी इलायची का उपयोग किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस छोटी सी इलायची का प्रयोग करके आप अपने जीवन की समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं। इलायची के कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपके जीवन की समस्याएं समाप्त होती हैं और आपको सुख-समृद्धि एवं सफलता की प्राप्ति होती है। इन उपायों को बहुत कारगर माना गया है। तो चलिए जानते हैं इलायची के कुछ खास उपाय।
2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके घर में आर्थिक तंगी है तो घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए किसी गरीब, असहाय व्यक्ति को सिक्के के साथ हरी इलायची दान करें। इसके अलावा यदि आपको कोई किन्नर मिल जाए तो इलायची और सिक्के उसे दान कर दें। अपने बटुए में हमेशा पांच इलायची रखें। पैसों सी जुड़ी समस्याओं के लिए यह उपाय कारगर माना जाता है।
3 of 4
परीक्षा में सफलता के लिए इलायची का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो
परीक्षा में सफलता के लिए
परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे आवश्यक है कि मन लगाकर अध्ययन किया जाए। परिश्रम के बिना किसी भी कार्य में सफलता पाना संभव नहीं होता है। इसलिए परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए मन लगाकर अध्ययन करें इसके साथ आप ये उपाय कर सकते हैं। शाम को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पांच पत्ते लेकर उनके ऊपर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां और दो छोटी इलायची रखें। अब पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से ये पत्ते रख दें और ईश्वर से सफलता की प्रार्थना करके अपने घर वापस लौट आएं। अपने घर वापस आते समय पीछे पलटकर न देखें। इस उपाय को लगातार तीन गुरूवार तक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शादी के लिए इलायची का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : getty
विवाह के लिए
यदि विवाह में देरी हो रही है या शादी करने के लिए कोई योग्य लड़की/लड़का नहीं मिल रहा हो तो गुरूवार की शाम को दो हरी इलाइची के और पांच प्रकार की मिठाई, जल लेकर मंदिर में अर्पित करें। इसके साथ ही शुद्ध घी का दीपक भी प्रज्वलित करें। लड़कियों को यह उपाय गुरूवार के दिन और लड़कों को यह उपाय शुक्रवार के दिन करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।