फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: सपने में हो रहे हैं भगवान के दर्शन, स्वप्न शास्त्र के अनुसार जल्द आने वाला है शुभ समाचार

Fri, 14 Feb 2025 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

God In Swapna: लोगों को अक्सर सपना आता है कि उन्हें सपने में भगवान दिख रहे हैं। इसके कई अर्थ होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इस सपने का असल मतलब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Swapna Shastra: Seeing God in dreams Know Reason behind this and Its effect on life disprj
सपने में भगवान दिखने का क्या है मतलब - फोटो : इंस्टाग्राम

Swapna Logic: रात में सोते समय हम कई प्रकार के सपने देखते हैं। हर सपने का अपना एक मतलब होता है। कहते हैं कि हम जो सपना देखते हैं, वो हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ होता है। हालांकि, सुबह होते ही कई लोगों को रात में देखे गए सपने याद ही नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर आप इन सपनों का असल मतलब समझ गए तो इससे आपको काफी फायदा होगा। यहां हम उस सपने की बात कर रहे हैं, जो आमतौर पर आज के युवा देखते हैं। लोगों को अक्सर सपना आता है कि उन्हें सपने में भगवान दिख रहे हैं। इसके कई अर्थ होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इस सपने का असल मतलब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Swapna Shastra: Seeing God in dreams Know Reason behind this and Its effect on life disprj
सपने में भगवान दिखने का क्या है मतलब - फोटो : amar ujala

सपने में भगवान दिखाई देने का क्या है मतलब?

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर हमें रात में सोने के दौरान सपने में भगवान दिखाई देते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि भगवान हमें आने वाले भविष्य के लिए कोई न कोई संकेत देना चाहते हैं। अगर आप बहुत दिनों से किसी परेशानी में चल रहे हैं और आपको सपने में भगवान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं तो इसका .ही मतलब होता है कि वह आपको संकेत दे रहे हैं कि आपको इन परेशानियों का सामान काफी शांति के साथ करना है और आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

Swapna Shastra: Seeing God in dreams Know Reason behind this and Its effect on life disprj
सपने में भगवान दिखने का क्या है मतलब - फोटो : Freepik
सपने में भगवान मुस्कुराते हुए आए नजर का क्या है मतलब?

अगर आपको सपने में भगवान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं तो इसका मतलब यह है कि वह आपसे बहुत प्रसन्न हैं और जल्द ही उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है। यही नहीं, सपने में भगवान के मुस्कुराने का अर्थ है कि जल्द ही आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swapna Shastra: Seeing God in dreams Know Reason behind this and Its effect on life disprj
सपने में भगवान दिखने का क्या है मतलब - फोटो : istock
सपने में भगवान मौन दिखे या क्रोधित

अगर आपको सपने में भगवान क्रोधित या फिर मौन नजर आते हैं तो इसका मतलब यह है कि वह आपसे नाराज हैं। यानी कि आपने जीवन में कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से वह आपसे उदास हैं और आपके इसे ठीक करने की जरूरत है। इसके लिए आपको आत्म चिंतन करने की जरूरत है कि आपसे गलती कहां हुई है।
विज्ञापन
Swapna Shastra: Seeing God in dreams Know Reason behind this and Its effect on life disprj
सपने में भगवान दिखने का क्या है मतलब - फोटो : istock

सपने में आए अलग-अलग देवी देवता

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपको सपने में अलग-अलग देवी देवता नजर आते हैं तो यह भी एक तरह का संकेत ही हैं। अगर आपके सपने में माता दुर्गा नजर आती हैं तो इसका मतलब यह है कि आपने कोई साहसिक कार्य किया है। अगर आपके सपने में भगवान राम नजर आते हैं तो उसका मतलब यह होता है कि आपको अपनी चुनौतियों से निपटने की जरूरत है। वहीं, अगर सपने में महादेव, भगवान विष्णु या फिर कृष्ण जी नजर आते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed