Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
Swapna Shastra Know when to see ancestors in dreams is auspicious and when inauspicious
{"_id":"600bea068ebc3e335c35ae81","slug":"swapna-shastra-know-when-to-see-ancestors-in-dreams-is-auspicious-and-when-inauspicious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वप्न शास्त्र: जानिए सपने में पूर्वजों को देखना कब होता है शुभ और कब अशुभ","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
स्वप्न शास्त्र: जानिए सपने में पूर्वजों को देखना कब होता है शुभ और कब अशुभ
रात को सोते समय मनुष्य सपने में बहुत सारी चीजों को देखता है। उस समय उस प्रतीत होता है कि जैसे वह किसी और संसार में है। कुछ सपने अच्छे तो कुछ सपने बुरे होते हैं। जो हमें डरा देते हैं। सपने चाहें जैसे भी हो लोगों में उन सपनों का अर्थ जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने हमारी मनोदशा को बताने का काम करते हैं। इस सपनों का अर्थ शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का होता है। आज इसी विषय में जानेंगे कि सपने में पूर्वजों को देखना किस स्थिति में शुभ रहता है और किस स्थिति में पूर्वजों को देखना आपके जीवन में आने वाली परेशानियों की ओर संकेत मिलता है।
2 of 5
dream
यदि आपके सपने पूर्वज प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं इसलिए आपको स्वप्न आकर आशीर्वाद स्वरूप दर्शन दे रहे हैं। इस तरह के सपने यदि श्राद्ध के दिनों में आते हैं तो बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे संकेत मिलता है कि आपके पूर्वज आपके द्वारा किए गए श्राद्धकर्म, तर्पण आदि से प्रसन्न हैं।
3 of 5
dream
यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को बुरी स्थिति में या बुरी तरह रोते बिलखते हुए देखते हैं या फिर उन्हें रोग की अवस्था में देखते हैं तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार पितृदोष लगने पर भी ऐसे सपने दिखाई देते हैं। यदि आपको इस तरह का सपना आता है तो किसी ज्योतिष से सलाह लेकर पितृदोष शांति का उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dream
यदि आप सपने में देखते हैं कि आप पूर्वजों को भोजन करवा रहे हैं तो यह बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आने वाले समय में आपका कोई बड़ा काम बनने वाला है और किसी बड़े कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप स्वयं को भी साथ में भोजन करते हुए देखते हैं तो माना जाता है कि आपके पितर आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। इस तरह के आपके अच्छे दिन आने का संकेत देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
dream
यदि आप सपने में देखते हैं कि आपके पूर्वज आपसे कोई बात करना चाहते हैं तो यह माना जाता है कि उनकी कोई अधूरी इच्छा रह गई है। पौराणिक मान्यता यह है कि यदि किसी मनुष्य की मृत्यु के समय उसके मन में कोई इच्छा अधूरी रह जाती है तो उसकी आत्मा पृथ्वी लोक पर ही भटकती रहती है और वह अपने सबंधियों के सपने में आकर उन्हें अपनी इच्छा बताने का प्रयास करते हैं। यदि आपके इस तरह से सपने दिखाई देते हैं तो आपके पूर्वजों के नाम से नियमित रूप से दानकर्म करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।