फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: अगर आपको भी सपने में कौए आते हैं चोंच मरते हुए नजर, तो समझिए पितृगण हैं नाराज, जानिए उपाय

Sat, 18 Jun 2022 12:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Swapna Shastra If you see crows in your dream then ancestors or pitru are angry know the remedy
यदि आपके सपने में पितृ के दर्शन हों तो यह आपको कैसा फल देंगे। - फोटो : istock

Swapna Shastra: सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं और कई बार ऐसे सपने की जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। वहीं कई सपने ऐसे होते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने हमें भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देते हैं। इसके अलावा ये हमें भविष्य में होने वाली किसी अच्छी या अप्रिय घटना के बारे में बताते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपको सुख महसूस कराए लेकिन वह वास्तिवकता में शुभ फल ही प्रदान करें। इसके लिए स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों का फल बताया गया है। यदि आपके सपने में पितृ के दर्शन हों तो यह आपको कैसा फल देंगे। जरूरी नहीं है कि यदि आपके सपने में पितृ नजर आएं तो इसका अर्थ शुभ ही हो। इस तरह के सपने का अर्थ यह भी हो सकता है कि पितृगण आपसे नाराज हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं ऐसे स्वप्न संकेत। 

Swapna Shastra If you see crows in your dream then ancestors or pitru are angry know the remedy
अगर सपने में बार बार आएं पितृ  - फोटो : SOCIAL MEDIA

अगर सपने में बार बार आएं पितृ 
यदि आपको अपने स्वप्न में बार-बार अपने पितृ आ रहे हैं तो समझ लीजिए यह एक अशुभ संकेत है। समझिए पितृ आपसे कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए पितृ पक्ष में पिंडदान करना चाहिए। साथ ही तर्पण भी करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और वह आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Swapna Shastra If you see crows in your dream then ancestors or pitru are angry know the remedy
यदि पितृ दिखें किसी मुसीबत में  - फोटो : सोशल मीडिया

यदि पितृ दिखें किसी मुसीबत में 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको अपने पितृ किसी कष्ट में दिखें तो ये शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपके पितृ आपसे नाराज है। इसके लिए उनकी आत्मा की शांति के लिए आपको घर में गीता का पाठ कराना चाहिए और साथ ही उनकी तिथि के अनुसार ब्राह्मण भोज भी कराना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swapna Shastra If you see crows in your dream then ancestors or pitru are angry know the remedy
पितृ दिखें अगर रोते हुए 

पितृ दिखें अगर रोते हुए 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में पितृ रोते हुए नजर आते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है। इस प्रकार के स्वप्न का अर्थ है कि उसकी जो इच्छाएं थी वो पूरी नहीं हुई है और उनको मोक्ष भी नहीं मिला। ऐसे में उन्हें मुक्ति दिलाने के लिए आपको उनके नाम से दान और ब्राह्राण भोज कराने चाहिए।

विज्ञापन
Swapna Shastra If you see crows in your dream then ancestors or pitru are angry know the remedy
कौए का चोंच मारना  - फोटो : pitru paksha 2018

कौए का चोंच मारना 
गरुड़ पुराण के अनुसार कौए का संबंध मृत्यु के देवता यमराज से है। वपन शास्त्र के अनुसार कौआ अगर सपने में चोंच मारता दिखाई दे तो कुछ अनहोनी की संभावना है। इसका मतलब है कि पितर आपसे नाराज चल रहे हैं और उनको आपकी किसी बात से कष्ट पहुंच रहा है। इसलिए पितृपक्ष पर तर्पण भी कर सकते हैं। जिससे उन्हें शांति मिल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed