फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त, जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें

Thu, 20 Apr 2023 01:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 What to do after Surya Grahan in Hindi
ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से आरंभ हुआ और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो चुका है । हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद श्राद्ध और दान करना फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो गंगाजल से छिड़काव और स्नान आदि से निवृत होकर मंदिर जरूर जाएं। ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना चाहिए। आपने जो वस्त्र सूर्य ग्रहण के दौरान पहनें हैं उनका भी दान किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण 5 मई, 2023 को पड़ेगा। आइए जानते हैं ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें-

Surya Grahan 2023 What to do after Surya Grahan in Hindi
जानें ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें - फोटो : istock
ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें 
  • ग्रहण  समाप्त होते ही तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
  • पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
  • ग्रहण समाप्त होते ही गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद  तिल और चने की दाल का दान अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू लगाने के साथ पोंछा लगा दें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है। 
  • इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करके अपने आराध्य के दर्शन जरूर करें। 
Surya Grahan 2023 What to do after Surya Grahan in Hindi
जानें ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें

दान जरूर करें 
ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है। इसकी अशुभता से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। दान भी इनमें से एक है। ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को कच्चा अनाज, पका हुआ भोजन, कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 What to do after Surya Grahan in Hindi
जानें ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें - फोटो : istock

पशु-पक्षियों को भोजन  कराएं 
ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए पशु-पक्षियों को भोजन करवाने का भी नियम है। इसके लिए गाय को चारा खिलाएं। मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। कुत्ते को रोटी खिलाएं। पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed