फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम में मिलेगी सफलता

Sat, 08 Apr 2023 12:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Date and time positive affects of these three zodiac signs Solar Eclipse
इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्येातिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा...  

Surya Grahan 2023 Date and time positive affects of these three zodiac signs Solar Eclipse
इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
वृष राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव से वृष राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं यदि आप काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। 

Surya Grahan 2023 Date and time positive affects of these three zodiac signs Solar Eclipse
इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
सूर्य ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपका पुराना फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। इसके अलावा यदि आप किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इसमें भी आपको शत-प्रतिशत सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Date and time positive affects of these three zodiac signs Solar Eclipse
इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि   
धनु राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ होगा। इसके प्रभाव से धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है।इस दौरान आपको वैवाहिक और परिवारिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed