फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan December 2021: साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब और किस राशि में लगेगा, जानिए इसकी पूरी डिटेल

Thu, 25 Nov 2021 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 25 Nov 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2021 solar eclipse date time impact and which zodiac sign will be affected know whole details
surya grahan 2021: ग्रहण के लगने से पहले ही सूतककाल प्रभावी हो जाता है। सूतककाल कई तरह के कार्य वर्जित हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan December 2021: साल 2021 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण शनिवार, 04 दिसंबर 2021 को लगने वाला है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण लगने के बाद अब 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा। खगोलशास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना के रूप में अध्ययन किया जाता है। वहीं धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। धार्मिक नजरिए से सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को बहुत ही अशुभ माना गया है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक रूप स पड़ता है। ग्रहण के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं। ग्रहण के लगने से पहले ही सूतककाल प्रभावी हो जाता है। सूतककाल कई तरह के कार्य वर्जित हो जाते हैं। आइए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का पूरी डिटेल...

surya grahan 2021 solar eclipse date time impact and which zodiac sign will be affected know whole details
surya grahan

कब और कहां लगेगा साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण
साल 2021 के आखिरी महीने में सूर्यग्रहण 04 दिसंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जोकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।  

surya grahan 2021 solar eclipse date time impact and which zodiac sign will be affected know whole details
सूर्यग्रहण

ग्रहण का प्रभाव किस राशि पर
हिंदू पंचांग के अनुसार 04 दिसंबर 2021 को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस तरह से वृश्चिक और अनुराधा नक्षत्र वाले जातकों पर इस सूर्यग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला होगा। ऐसे में इस राशि के जातक सूर्यग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2021 solar eclipse date time impact and which zodiac sign will be affected know whole details
Surya Grahan
सूतक काल का प्रभाव
ग्रहण लगने के कुछ घंटे पहले ही सूतक काल प्रभावी हो जाता है। सूर्यग्रहण पर सूतक काल ग्रहण के लगने से करीब 12 घंटे पहले लग जाता है। वहीं चंद्रग्रहण पर सूतककाल 9 घंटे पहले लगता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा सूर्यग्रहण के दौरान न ही भोजन बनाया जाता है और न ही भोजन खाया जा सकता है। 04 दिसंबर को लगने वाला सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed