फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020 June: इस राशि में लगेगा 21 जून को सूर्य ग्रहण, जानिए क्या होंगे प्रभाव

Tue, 09 Jun 2020 04:34 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 09 Jun 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 date and time in india know effects of the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA

Surya Grahan 2020 June: इस महीने चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार के दिन लगेगा और यह भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं यह ग्रहण किस राशि में लगेगा, इसका क्या प्रभाव होगा और ग्रहण का समय क्या रहेगा।




surya grahan 2020 date and time in india know effects of the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य ग्रहण का समय

21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा। जबकि सूतक ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को न करें।

surya grahan 2020 date and time in india know effects of the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण

21 जून को सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लगेगा। इस राशि में सूर्य बुध और राहु के साथ युति करेगा। मिथुन राशि के जातकों पर ग्रहण अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। ग्रहण के दौरान ग्रह पर ही रहें और सूर्य देव की उपासना करें। इससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2020 date and time in india know effects of the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण में सावधानियां

सूतक काल के लगने से ही ग्रहण से संबंधी कई तरह की सावधानियां रखना आरंभ हो जाता है। सूतक में खाने की चीजों में तुलसी दल रखना चाहिए। ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। ग्रहण काल में पूजा स्थल के दरवाजे बंद कर दिए जाते ताकि ग्रहण का बुरा असर भगवान पर न पड़े। इस सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
surya grahan 2020 date and time in india know effects of the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कहां-कहां दिखाई देगा यह ग्रहण

21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कॉन्गो, इथोपिया, पाकिस्तान और चीन में दिखाई देगा। ग्रहण को नंगी आंखों से कभी नहीं देखना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण को आप नग्न आंखों से तो देख सकते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण को नहीं। क्योंकि सूर्य ग्रहण से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर वाले चश्मों का प्रयोग करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed