Surya Gochar November 2022: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों के राजा का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा सूर्य को आत्मा कारक ग्रह भी कहा गया है। कुंडली के प्रथम और दशम भाव के सूर्य कारक कहे गए हैं। सूर्य की कृपा के बिना ना तो कोई उच्च पद मिलता और ना ही राजनीति में सफलता प्राप्त होती है। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे है, जिसका 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 4 राशि ऐसी हैं, जिनको इस गोचर से अच्छा लाभ होने वाला है। आइए उन 4 राशियों के बारे में जानते है-
Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके बारहवें भाव में जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आपके खिलाफ साजिश कर रहे लोग बेनकाब होंगे। सूर्य देव की कृपा से आपको किसी अच्छी और बड़ी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। इस समय काम के संबंध में की गई यात्रा शुभ होगी। इस गोचर काल के दौरान सूर्य आपको विदेश से भी लाभ देने वाले हैं। ऐसे जातक जो विदेश में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, उनको इस दिशा में प्रयास करना शुरू करना होगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य 12वें स्थान के स्वामी हैं और सूर्य आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होने की पूरी उम्मीद दिखाई दे रही है। इस समय वो जातक जो मीडिया, तकनीक के फील्ड से जुड़े है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस गोचर में आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा और आपको तरक्की मिल सकती है। भाई बहनों के सहयोग के कारण मन प्रसन्न रहेगा। इस समय अपने पिता और गुरुओं के सहयोग से कार्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं और आपके लग्न में ही गोचर करने वाले हैं। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके सातवें भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी कुंडली में केन्द्राधिपत्य राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य के इस गोचर के कारण राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। इस गोचर काल में आपके पिता को सम्मानित भी किया जा सकता है। समाज में आपका आदर होगा। कार्य स्थल पर आप शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। अगर सरकारी नौकरी करते है तो पुरुस्कार मिल सकता है।
Chanakya Niti: इस तरह से कमाया हुआ धन देता है अशुभ फल, दरिद्रता नहीं छोड़ती कभी पीछा
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी होते हैं और आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपको व्यापार में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। लाभ भाव से बड़े भाई का विचार किया जाता है और सूर्य के इस गोचर काल में आपको भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चे के प्रदर्शन से गर्व महसूस होगा। अपने बच्चों के साथ कही बाहर घूमने जाएं। प्रेमी जोड़ों को गलतफहमी से बचने की सलाह दी जाती है।