फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2021: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशिवालों को रहना होगा सावधान

Tue, 13 Jul 2021 06:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 13 Jul 2021 06:17 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2021 Sun transit in cancer know prediction
सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

Surya Gochar 2021: सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 17 अगस्त 2021 तक स्थित रहेंगे। सूर्य ग्रह के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ये जिस भी राशि में प्रवेश करते हैं उस राशि के नाम से वह संक्रांति जानी जाती है। कर्क राशि में सूर्य देव का प्रवेश यानी कर्क संक्रांति प्रकृति में ऋतु परिवर्तन का संकेत है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य भगवान जगत की आत्मा हैं। वे सभी ग्रहों के राजा हैं। इन्हें सिंह राशि स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर से कुछ राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



Surya Gochar 2021 Sun transit in cancer know prediction
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

सूर्य ग्रह के गोचर से आपको कुछ जगहों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं। त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। वहीं शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। हालांकि जो जातक सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

Surya Gochar 2021 Sun transit in cancer know prediction
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मकर राशि
सूर्य के गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी से किसी अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से घाटा हो सकता है। इस दौरान विवाह में देरी हो सकती है। आपको पिता पक्ष की तरफ से कार्यक्षेत्र में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। एक माह तक धैर्य रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2021 Sun transit in cancer know prediction
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि

सूर्य का यह गोचर आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान अपनी सेहत के साथ-साथ जीवनसाथी की सेहत का भी ख्याल रखें। वैवाहिक संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ मामलों में यह गोचर आपके लिए शुभकारी रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप शत्रुओं पर हावी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Surya Gochar 2021 Sun transit in cancer know prediction
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि

मीन राशि के जातकों को प्रेम संबंध में परेशानियां आएंगी। साथी से ब्रेक अप हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सोच-समझकर फैसला लेना होगा अन्यथा आपको इसमें तगड़ा झटका लग सकता है। साथ ही पैसों की लेन देने में सावधानी बरतें और इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed