फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Supari Ke Upay: सुपारी के इन उपायों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, हमेशा भरी रहेगी धन की तिजोरी

Wed, 13 Apr 2022 10:42 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 13 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
supari ke totke betel nut remedies for wealth in hindi
सुपारी के टोटके - फोटो : iStock
Supari Ke Upay: सुपारी से हर कोई भलीभांति परिचित होगा। अक्सर पान में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सुपारी का इस्तेमाल खाने के अलावा पूजा-पाठ में भी किया जाता है। पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी आकार में थोड़ी छोटी होती है। हालांकि इसकी आकार भले ही छोटी होती है, लेकिन ज्योतिष में इसके कई चमत्कारिक लाभ बताए गए हैं। सुपारी को गौरी और गणेश का स्वरूप माना जाता है। इसलिए अक्सर पूजा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सुपारी के कई प्रकार के टोटके और उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। सुपारी के उपाय और टोटके व्यापार बढ़ाने, रुके कामों को चलाने के अलावा शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी किए जाते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि सुपारी के टोटके किस प्रकार किए जाते हैं और इनसे क्या फायदे होते हैं....  
supari ke totke betel nut remedies for wealth in hindi
सुपारी के टोटके - फोटो : iStock
धन लाभ के उपाय 

आपने अक्सर देखा होगा है कि पूजा के समय खड़ी सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि पूजा के पश्चात इस सुपारी को अपने लॉकर में जहां धन रखा जाता है, वहां रख देना चाहिए। इसे घर में धन लाने वाला टोटका माना जाता है।

supari ke totke betel nut remedies for wealth in hindi
सुपारी के टोटके - फोटो : iStock
व्यापार में लाभ के लिए उपाय 

शनिवार की रात किसी भी पीपल के पेड़ की पूजा करके वहां 1 रुपए का सिक्का और एक सुपारी रख दें। दूसरे दिन जाकर उस पेड़ से एक पत्ता तोड़ लें और उस पत्ते में सुपारी तथा सिक्के को रखकर लाल रंग के धागे से बांध कर अपनी तिजोरी में रख लें। माना जाता है कि इससे व्यापार में लाभ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
supari ke totke betel nut remedies for wealth in hindi
सुपारी के टोटके - फोटो : iStock
रुके हुए काम के लिए 

अगर आपका कोई काम रुका हुआ है और कई प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रहा है, तो अपने पर्स में दो लौंग और एक सुपारी रख लें। काम के समय लौंग को मुंह में रख लें और सुपारी को किसी मंदिर में चढ़ा दें। ज्योतिष के अनुसार, कार्य में आ रही बाधा जल्द दूर हो सकती है।

विज्ञापन
supari ke totke betel nut remedies for wealth in hindi
सुपारी के टोटके - फोटो : iStock
शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए  

विवाह में देरी हो रही है या फिर सही जीवनसाथी नहीं मिल रहा है तो एक सुपारी पर अबीर लगाकर चांदी के डिब्बे में रखें और पूर्णिमा की रात घर के पूजा स्थान पर स्थापित कर दें। इससे शादी की रुकावट का जल्द समाधान हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed