फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kale Til Ke Upay: काले तिल के इन उपायों से दूर हो सकता है दुर्भाग्य, परेशानियों से मिलती है मुक्ति

Wed, 13 Apr 2022 06:23 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 13 Apr 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
काले तिल के उपाय - फोटो : iStock
Kale Til Ke Upay: हिंदू धर्म में लगभग सभी धार्मिक कार्यों में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। पूजा पाठ में भी इसका विशेष महत्व होता है। इसके अलावा ज्योतिष में भी काले तिल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो, ज्योतिष में सभी के उपाय जरूर बताए गए हैं। आर्थिक, शारीरिक, दुर्भाग्य सहित कई तरह की परेशानियों को मात्र कुछ उपाय से दूर किया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार काले तिलों के उपाय से किसी भी व्यक्ति किस्मत चमक सकती है और परेशनियां दूर हो सकती हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले काले तिल आपकी जीवन की परेशानियों दूर कर सकते हैं। आज हम आपको काले तिल से जुड़े कुछ उपाय बताने जो रहे हैं, जिनसे आपके जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इसके कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में...
Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
काले तिल के उपाय - फोटो : iStock

यदि आपकी कुंडली में शनि के दोष है, तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से शनि के दोष से मुक्ति मिलती है।

Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
काले तिल के उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष के अनुसार हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें और इस जल को शिवलिंग पर 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। रोजाना ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है। अगर नौकरी में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
काले तिल के उपाय - फोटो : iStock

यदि आपके घर में कलह का वातावरण रहता है, तो दूध में तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें, जल को चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल बनेगा और आपसी संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन
Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
काले तिल के उपाय - फोटो : iStock

अक्सर छोटे बच्चों को नजर लग जाती है जिसके कारण वे रोना शुरु कर देते हैं। ऐसे में उनकी नजर उतारने के लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसके एक भाग पर तिल लगाकर काले धागे से बांध दें। फिर उल्टी तरफ से नींबू करके सात बार ऊपर से उतारकर नींबू को कहीं दूर स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि इससे नजर दोष दूर होगा और बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed