फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra transit 2021: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

Mon, 03 May 2021 12:54 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 03 May 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Shukra transit 2021 on 4th May is beneficial for these five zodiac signs
शुक्र का राशि परिवर्तन 2021

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को आकर्षण, प्रेम, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र का गोचर विभिन्न भावों में अलग-अलग फल प्रदान करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के वित्तीय और वैवाहिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इस बार शुक्र मई के पहले सप्ताह में यानि 4 मई 2021 को परिवर्तन करने जा रहे हैं। 4 मई 2021 को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर शुक्र ग्रह का अपनी ही राशि वृषभ में गोचर होगा। जिसके बाद शुक्र देव 28 मई तक वृषभ राशि में ही विराजेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से पांच राशि वालों को खासतौर पर लाभ प्राप्त होगा।जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ।

Shukra transit 2021 on 4th May is beneficial for these five zodiac signs
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि

शुक्र राशि परिवर्तन होने से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इन्हें धन लाभ होने के आसार हैं। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन भी सुखमय बनेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Shukra transit 2021 on 4th May is beneficial for these five zodiac signs
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभफलदाई रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करना इस समय लाभप्रद रहेगा। यदि ईमानदारी और लगन से कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra transit 2021 on 4th May is beneficial for these five zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों का परिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। इसके साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए रिश्ते आ सकतें हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
Shukra transit 2021 on 4th May is beneficial for these five zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि

सिंह राशि के जातक चाहें वे व्यापारी हो या नौकरी पेशा सभी के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई जमीन से जुड़ा विवाद है तो वह भी हल होने की संभावना है। यह समय नए मकान व वाहन की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed