फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2021: 22 जून को शुक्र के गोचर से धन-ऐश्वर्य से चमकेगा इन 5 राशियों का जीवन

Fri, 18 Jun 2021 12:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 18 Jun 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar June 2021 Venus transit in cancer effects on all zodiac signs
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्रदेव 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह भौतिक सुख, कला, सौंदर्य, ऐश्वर्य और कामुकता का प्रतीक माना जाता है। यह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में स्थित रहते हैं। इसके बाद ये राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये दोनों शुक्र की राशियां हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। जबकि मीन में यह उच्च के होते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो ऐसे जातक अपने जीवन में समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन ऐशो आराम से बीतता है। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

Shukra Gochar June 2021 Venus transit in cancer effects on all zodiac signs
मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आपके सुखों में वृद्धि होगी। धन-जायदाद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आप घर अथवा वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

Shukra Gochar June 2021 Venus transit in cancer effects on all zodiac signs
वृषभ राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलकारी साबित हो सकता है। गोचर के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इस अवधि में धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar June 2021 Venus transit in cancer effects on all zodiac signs
मिथुन राशि
इस अवधि में धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
विज्ञापन
Shukra Gochar June 2021 Venus transit in cancer effects on all zodiac signs
कर्क राशि

इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मन में किसी चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed