फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों का आपस में रहता है छत्तीस का आंकड़ा, आपकी राशि तो नहीं

Fri, 18 Jun 2021 10:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 18 Jun 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
these zodiac sign people faces compatibility issues with each other
zodiac

अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई लोगों से मिलते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ हम बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और हमारी अच्छी बनती हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके साथ किसी न किसी बात को लेकर हमारा मतभेद बना रहता है। मामूली बातों पर भी कहा सुनी हो जाती है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे की वजह केवल आपका या सामने वाले का स्वभाव ही नहीं बल्कि आपकी राशि भी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके जातकों की आपस में बिलकुल नहीं पटती है। इसके पीछे ज्योतिष कहता है कि प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है इन ग्रहों का मैत्री भाव न होने पर लोगों की आपस में नहीं बनती है। शत्रु भाव रखने वाले ग्रहों के कारण लोगों के एक दूसरे से विचार मेल नहीं खाते हैं और ये लोग कई बार इसी कारण झगड़ बैठते हैं। जानते हैं कि वे कौन सी राशियां होती हैं जिनकी आपस में नहीं बनती है।

these zodiac sign people faces compatibility issues with each other
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मेष और कर्क

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। यह अग्नि तत्व की राशि है। तो वहीं कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है औऱ यह जल तत्व की राशि है। ये दोनों ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं लेकिन मेष राशि अग्नि तत्व एवं कर्क राशि जल तत्व होने के कारण इन लोगों की मित्रता संभव नहीं होती है। जहां मेष राशि के जातक मनमौजी होते हैं और स्वयं के बारे में पहले सोचते हैं तो वहीं कर्क राशि के जातक स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। ये स्वयं से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं और उनसे भी यही उम्मीद करते हैं। इसी कारण इनकी मेष राशि के जातकों के साथ नहीं पटती है।

these zodiac sign people faces compatibility issues with each other
zodiac sign
कुंभ और वृषभ

ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि पर शनि का आधिपत्य है तो वहीं वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इन राशि वालों के स्वामी ग्रह भी आपस में मैत्री भाव रखते हैं लेकिन इनके स्वभाव के कारण आपस में नहीं बनती है। इन दोनों राशियों के लोग यदि कोई काम एक साथ मिलकर करते हैं या इनका जीवन एक दूसरे से जुड़ता है यानी विवाह होता है तो इनमें आपस में टकराव बना रहता है जिसके कारण कई बार मुश्किल की स्थिति भी बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these zodiac sign people faces compatibility issues with each other
sun sign
मीन और मिथुन

ज्योतिष के अनुसार मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु हो तो वहीं और मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जहां मीन राशि के लोग भावुक और कल्पना शील होते हैं और बातों को दिल से लगा लेते हैं तो वहीं मिथुन राशि के लोग चतुर स्वभाव के होते हैं। कई बार ये लोग अपनी कही बातों पर नहीं टिकते हैं। इस कारण कई बार इनकी आपस में नहीं बनती हैं और इनके आपस में झगड़े बने रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed