फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubh Vivah Muhurat 2022: 17 अप्रैल से शुभ लग्न होंगे आरंभ, देखें आने वाले महीने के विवाह शुभ मुहूर्त

Sat, 09 Apr 2022 01:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Shubh Vivah Muhurat 2022 vivah lagna starts from April 17 see auspicious marriage Muhurat 2022
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह मुहूर्त शुक्र और गुरु तारे की स्थिति के आधार पर निश्चित किए जाते हैं। - फोटो : iStock

Shubh Vivah Muhurat 2022: शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का विचार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह मुहूर्त शुक्र और गुरु तारे की स्थिति के आधार पर निश्चित किए जाते हैं। यदि गुरु या शुक्र अस्त होते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं निकाला जाता है। दोनों के उदय होने की स्थिति में ही विवाह जैसे शुभ कार्य संपन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल माह की 17 तारीख से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे जो कि 8 जुलाई तक रहेंगे। अप्रैल माह में कुल 5 दिन विवाह संपन्न हो पाएंगे। सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन रहेंगे। इसके साथ ही जुलाई से नवंबर के बीच 109 दिन ऐसे हैं जब कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं है। आइए जानते हैं अप्रैल माह में किस तारीख को विवाह संपन्न होंगे। 

Shubh Vivah Muhurat 2022 vivah lagna starts from April 17 see auspicious marriage Muhurat 2022
अप्रैल माह में  कुल 5 दिन विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा। - फोटो : iStock

अप्रैल माह के विवाह मुहूर्त 
अप्रैल माह में  कुल 5 दिन विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा। अप्रैल माह में 17 अप्रैल, 19 अप्रैल, 23 अप्रैल , 27 अप्रैल और 28 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। 

Shubh Vivah Muhurat 2022 vivah lagna starts from April 17 see auspicious marriage Muhurat 2022
मई माह में कुल 15 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। - फोटो : istock

अन्य महीनों के  विवाह मुहूर्त 

  • मई माह में कुल 15 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं जो 2 मई से 4 मई , 9 मई से 20 मई , 24 मई  से 31 मई तक रहेंगे।
  • जून माह में कुल 12 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं जो 1,3 से 17, 21 से 23, 26 तारीख रहेंगे।
  • जुलाई माह में कुल 5 विवाह मुहूर्त 2, 3, 5, 6, 8 तारीख तक रहेंगे।
  • नवंबर महीने में मात्र 3 विवाह मुहूर्त हैं। यह विवाह मुहूर्त 26, 27, 28 तारीख तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubh Vivah Muhurat 2022 vivah lagna starts from April 17 see auspicious marriage Muhurat 2022
9 जुलाई के बाद विवाह नहीं होंगे और फिर  26 नवंबर गुरु-शुक्र के उदय काल से विवाह आरंभ होंगे। - फोटो : अमर उजाला।

इतने दिन नहीं होंगे लग्न 
अप्रैल माह में 17 तारीख से विवाह योग बन रहे हैं। इसके बाद अक्षय तृतीया जो कि 3 मई को है। यह अबूझ मुहूर्त माना जाता है। 8 जुलाई भड़ली नवमी तक विवाह होंगे।  9 जुलाई के बाद विवाह नहीं होंगे और फिर  26 नवंबर गुरु-शुक्र के उदय काल से विवाह आरंभ होंगे। यानि कुल 109 दिन विवाह नहीं होंगे। 
 

विज्ञापन
Shubh Vivah Muhurat 2022 vivah lagna starts from April 17 see auspicious marriage Muhurat 2022
अप्रैल माह में नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त बने रहे हैं, लेकिन गृह प्रवेश के लिए मात्र एक ही मुहूर्त निकल रहा है । - फोटो : self

अप्रैल माह में नामकरण और गृहप्रवेश मुहूर्त
अप्रैल माह में नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त बने रहे हैं। जिसमे अप्रैल माह की 1, 3, 6, 10, 11 और 15 तारीख को नामकरण किया जा सकता है। लेकिन गृह प्रवेश के लिए मात्र एक ही मुहूर्त निकल रहा है जो कि 26 अप्रैल को रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed