फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के शुभ-अशुभ लक्षणों की पहचान कर उसी के अनुसार करें निवारण

Mon, 22 Feb 2021 10:05 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 22 Feb 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Shubh ashubh effects of saturn and measure
shani dev

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। शनि बहुत ही मंद गति से बारह राशियों में अपना चक्कर पूर्ण करते हैं। जिसके कारण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है। शनि का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं लेकिन शनि हमेशा ही अशुभ प्रभाव नहीं देते हैं। शनि के शुभ प्रभाव से रंक भी राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। शनि को प्रसन्न करने हेतु और अशुभ प्रभाव से मुक्ति प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इससे पहले ये जान लेना आवश्यक है कि शनि के शुभ-अशुभ प्रभाव क्या हैं। जानिए शनि के शुभ-अशुभ लक्षण और उपाय।

Shubh ashubh effects of saturn and measure
Shani Dev
शुभ शनि की निशानी 

शनि की स्थिति शुभ होने पर जातक को हर क्षेत्र में प्रगति प्राप्त होती है। उसके जीवन से हर तरह की समस्या दूर हो जाती है। शनि के शुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति न्याय प्रिय होता है समाज के हित में कार्य करता है। ये लोग समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। उसके नाखून और बाल स्वस्थ, चमकदार एवं मजबूत होते हैं।  

Shubh ashubh effects of saturn and measure
shani dev
अशुभ शनि की निशान


शनि के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति के बाल तेजी से झड़ने लगते हैं हालांकि ऐसा सूर्य के बुरे प्रभाव के कारण भी हो सकता है।

 

शनिके बुरे प्रभाव के कारण अचानक आग लगना, मकान गिरना या क्षति ग्रस्त हो जाता है।

 

व्यक्ति के ऊपर कर्ज हो जाता है, अर्थिक स्थिति कमजोर होती जाती है।

 

धन, संपत्ति, मकान और रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubh ashubh effects of saturn and measure
shani dev

शनि की शुभता के लिए उपाय 

 

शनिवार के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक सिक्का डालकर पात्र में अपने चेहरे की छाया देखकर वह तेल दान कर दें।

 

शनि को अनुकूल बनाने के लिए हाथ में लोहे का छल्ला धारण करें, लेकिन ध्यान रखें कि शुभ स्थिति में छल्ला धारण न करें।

 

सफाई कर्मियों और निर्धनों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed