आज के समय में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे की सफलता उसकी खुशी को देखकर प्रसन्न नहीं होता है। कुछ लोग इसी कारण ईर्ष्या करने लगते हैं। ऐसे में माना जाता है कि आपके ऊपर उक्त व्यक्ति की नजर का बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा भी कई और कारणों से घर में नकारात्मक शक्तियां अपना प्रभाव डालने लगती हैं। जिससे आपके और पूरे परिवार पर संकट की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने घर और परिवार को इन सभी समस्याओं और संकटों से बचाकर रखने के लिए आप मंत्र जाप कर सकते हैं। इस मंत्र को शास्त्रों में बहुत शक्तिशाली माना गया है, इसके साथ ही यह बहुत ही आसान भी है।यह मंत्र समस्याओं से तो बचाता ही है, यह आपके परिवार के एक सुरक्षा कवच का निर्माण भी करता है। तो चलिए जानते हैं इस मंत्र के बारे में और कैसे करना चाहिए इसका जाप।
बहुत पवित्र और शक्तिशाली है यह मंत्र, इसके जाप से बनता है परिवार पर सुरक्षा कवच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव देवों के देव और कालों के काल हैं, इसलिए इन्हें महाकाल और महादेव कहा जाता है। इनकी कृपा से मृत्यु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र को शास्त्रों में बहुत ही प्रभावशाली बताया गया है। भगवान शिव का यह मंत्र जपने में बेहद आसान होने के साथ परम कल्याणकारी है।
"ॐ नम: शिवाय"
इस मंत्र की सहायता से आपको अपने घर के लिए सुरक्षा कवच का निर्माण कर सकते हैं। जानिए कैसे...
प्रात: स्नानदि से निवृत्त होने के पश्चात पूजाघर में भगवान शिव के समक्ष धूप-दीपक प्रज्वलित करें। तत्पश्चात शिव जी की तस्वीर या प्रतिमा के सम्मुख बैठकर रुद्राक्ष की माला से "ॐ नम: शिवाय" का जाप करें। मंत्र जाप पूर्ण हो जाने पर भगवान शिव से प्रार्थना करें कि हे प्रभु मेरे परिवार की सभी संकटों से रक्षा करें। इस मंत्र का प्रतिदिन कम से कम एक माला जाप करें। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने पर आपको स्वयं सकारात्मक परिवर्तन महसूस होने लगेगा।इसके साथ ही आपको कुछ बातें ध्यान में रखना चाहिए।
भगवान शिव भाव के भूखे हैं, वे केवल भक्त के सच्चे भाव से प्रसन्न हो जाते हैं।
इस मंत्र का जाप करते समय मन में किसी के प्रति द्वेष की भावना न रखें।
तन और मन दोनों की सात्विकता बनाएं रखें।
मंत्र जाप के साथ-साथ घर और अपनी स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें