फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में इन पांच चीजों का सपने में आना होता है शुभ, पूर्वजों का मिलता है आशीर्वाद

Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 dream of ancestors and meaning in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : अमर उजाला

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृपक्ष की अवधी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये समय पूर्वजों के मान-सम्मान को समर्पित है। इस दौरान पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं। इस बार 18 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। पितरों को समर्पित इन सोलह दिनों में तर्पण, दान और श्राद्ध कर्म करने चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं, और वंशों पर उनकी कृपा बनी रहती हैं। इस दौरान सपने में पितरों का दिखाई देना शुभ अशुभ दोनों संकेत देता है। इन सपनों के आधार पर पूर्वजों के प्रसन्न और अतृप्त होने का पता चल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Pitru Paksha 2024 dream of ancestors and meaning in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : अमर उजाला

सफेद वस्त्र में पितृ 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में अगर आपको अपने सपने में सफेद वस्त्र में पितृ दिखाई देते हैं, तो ये बहुत शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में इसे पितरों की संतुष्टि और आशीर्वाद का प्रतीक माना गया है। 

Pitru Paksha 2024 dream of ancestors and meaning in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik.com

सपने फूल दिखाई देना
पौराणिक मान्यताओं के आधार पर श्राद्ध के दिनों में अगर आपको सपने में फूल दिखाई दे, तो ये सपना बहुत खास होता है। इस सपने को पूर्वजों के प्रसन्न होने का संकेत माना जा सकता है। इस सपने को अच्छे परिणामों की प्राप्ति से भी जोड़ा गया है।

Pitru Paksha 2024: इन पांच खास उपायों से करें पितरों को प्रसन्न, जीवन की हर कठनाइयां करेंगे दूर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 dream of ancestors and meaning in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik

शुभ होता है ये सपना
पितरों की आत्म शांति के लिए पूजा पाठ से जुड़े कई कार्य किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सपने में अपने पितृ को हंसते हुए देखते हैं, तो इसे बहुत फलदायी माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके पितृ आपके कार्यों से प्रसन्न हैं। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 dream of ancestors and meaning in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik

मिठाई दिखाई देना
मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में अगर आपको सपने में मिठाई दिखाई दे, तो इसे लाभदायक माना जाता है। ये पितरों के प्रसन्न होने का संकेत होता है। साथ ही इस सपने का अर्थ है कि आपको धन-धान्य, मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

Pitru Paksha 2024: घर पर इस विधि से करें पितरों का श्राद्ध, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed