फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2022: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा, तो शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय

Sun, 09 Oct 2022 09:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 09 Oct 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2022 Upay Know Remedies For Weak Moon In Horoscope In Hindi
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Sharad Purnima Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो जातक को मानसिक समस्याओं, नींद की कमी, निर्णय लेने में मुश्किल होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति मानसिक रूप से अशांत रहता है और आसानी से तनाव का शिकार हो जाता है। यदि आपकी भी कुंडली में चंद्र ग्रह अशुभ या नकारात्मक रूप से विराजमान हैं, तो इस शरद पूर्णिमा पर आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट होता है और चंद्रमा की 16 कलाओं की आभा पृथ्वी के प्रत्येक जीव को प्रभावित करती है। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करने से आप चंद्र ग्रह के दुष्प्रभाव में कमी ला सकते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर 2022 को है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रह को ठीक करने वाले उपायों के बारे में...  

Sharad Purnima 2022 Upay Know Remedies For Weak Moon In Horoscope In Hindi
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय - फोटो : अमर उजाला

कमजोर चंद्रमा की वजह से होती हैं ये बीमारियां  
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में अशुभ चंद्रमा से व्यक्ति को शरीर में कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। जैसे- मूत्राशय संबंधी रोग, मधुमेह, अतिसार, अनिद्रा, बात-बात पर चिड़चिड़ापन, मूड खराब हो जाना, जल्दी से क्रोध आना, नेत्ररोग, पागलपन, पीलिया, मानसिक पीड़ा, मानसिक थकान, दमा, फेफड़ों के रोग हो सकते हैं। 

Sharad Purnima 2022 Upay Know Remedies For Weak Moon In Horoscope In Hindi
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय - फोटो : iStock

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय 
शरद पूर्णिमा को रात में गाय के दूध से बनी खीर में घी और चीनी मिलाकर खुले आसमान के नीचे रख दें। दूसरे दिन इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इससे चंद्रमा को मजबूती मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2022 Upay Know Remedies For Weak Moon In Horoscope In Hindi
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय - फोटो : sharad purnima

यदि आपको मानसिक कष्ट या डिप्रेशन की समस्या है तो आपको शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा को टकटकी लगाकर देखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये उपाय आपके चंद्र को मजबूत बनता है।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2022 Upay Know Remedies For Weak Moon In Horoscope In Hindi
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय - फोटो : अमर उजाला

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed