फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati (मेष से मीन राशि) : जानिए आपके ऊपर कब से कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती ?

Wed, 02 Nov 2022 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Nov 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shani Sade Sati Mesh To Meen Rashi Details And Impact On All Zodiac Sign
Shani Sade Sati 2022 : शनि की साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां लाती हैं, यही कारण है कि शनि का नाम आते ही लोग घबरा जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shani Sade Sati: शनि ग्रह को न्याय और कर्म फलदाता ग्रह माना गया है। यह व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं यह किसी एक राशि में साढ़े सात साल तक रहते हैं। शनि ग्रह की किसी राशि में साढ़े सात वर्ष तक चलने वाली दशा को साढ़ेसाती कहते हैं। किसी जीवित व्यक्ति के जीवन में कम से कम एक बार साढ़ेसाती का प्रभाव जरूर रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती की दशा साढ़े सात साल तक चलती है।


Shani Sade Sati: कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का कष्टकारी चरण जारी, जानें कब मिलेगी इससे मुक्ति?
Shani Sade Sati Mesh To Meen Rashi Details And Impact On All Zodiac Sign
Shani Amavasya - फोटो : Instagram

शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक से दूसरी राशि तक गोचर करने में ढाई वर्ष तक का समय लेते हैं। किसी राशि में गोचर करते हुए शनि जब व्यक्ति के जन्म राशि या फिर नाम राशि में स्थित होता है तो उस राशि पर, उससे अगली राशि और बारहवें स्थान वाली राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव होता है। इस प्रकार एक समय में तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का असर होता है। शनि को इन तीन राशियों से गुजरने में सात साल और 6 महीने का समय लगता है। ज्योतिष में इसी समय को साढ़ेसाती के नाम से जाना जाता है।वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के 12वें, पहले,दूसरे और जन्म के चंद्र के साथ हो तो उसे शनि की साढ़े साती कहते हैं। शनि की साढ़ेसाती 3 चरणों में पूरी होती है। दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है।

November 2022 Vrat Tyohar List: जानिए नवंबर माह के प्रमुख व्रत- त्योहार, ग्रहण और ग्रहों का राशि परिवर्तन

Shani Sade Sati Mesh To Meen Rashi Details And Impact On All Zodiac Sign
Shani Amavasya - फोटो : iStock

वर्तमान में शनि ग्रह की स्थिति
शनिदेव इस समय मकर राशि में मार्गी हैं। आपको बता हैं शनि बीते 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हुए थे उससे पहले शनि इसी राशि में उल्टी चाल से चल रहे थे। शनि के मकर राशि में होने से धनु,मकर और कुंभ राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि किसी राशि में गोचर करते हैं तो शनि का साढ़ेसाती उस राशि पर,एक राशि आगे और एक राशि पीछे शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि वालों पर कब से कब तक शनि की साढ़ेसाती लगेगी। 17 जनवरी 2023 को शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर,कुंभ और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। साथ ही 29 मार्च 2025 को शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फिर कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati Mesh To Meen Rashi Details And Impact On All Zodiac Sign
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष पर साढ़ेसाती का प्रभाव- 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक
विज्ञापन
Shani Sade Sati Mesh To Meen Rashi Details And Impact On All Zodiac Sign
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ पर साढ़ेसाती का प्रभाव- 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed